मात्र 500 रुपए की लालच में 18 एकड़ खेत में लगाई आग, लाखों का नुकसान, आरोपी गिरफ्तार
Telhara Farm Fire News: तेल्हारा के हिवरखेड गांव में 500 रुपये की लालच में एक व्यक्ति ने 18 एकड़ खेत में आग लगा दी, जिससे लाखों रुपये की फसल और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Telhara Farm Fire (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Hivarhed Village News: सिर्फ 500 रुपये की लालच में इंसान कितना नीचे गिर सकता है, इसका उदाहरण तेल्हारा तहसील के हिवरखेड गांव में देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति ने 500 रुपए के लालच में किसान मुकुंद उर्फ पंकज अग्रवाल के 18 एकड़ खेत में आग लगा दी।
इस आग से संतरा और सीताफल के सैकड़ों पेड़, लगभग 3500 बांस, पशुओं का गोठा, खाद के 30 बोरे, ड्रिप पाइप, स्प्रिंकलर, चंदन, सागवान, नीलगिरी और उच्च प्रजाति के आम के दर्जनों पेड़ सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ। 21 मई को घटना की जानकारी मित्र शेर खान नूर खान ने दी।
ग्रामीणों ने मिलकर बड़ा अनर्थ टाला
सूरज चौबे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हिवरखेड पुलिस ने आरोपी रमेश कासदेकर निवासी नई तलई, तेल्हारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि किसी व्यक्ति ने उसे 500 रुपये देकर आग लगाने को कहा और उसने पैसे लेकर शराब पी ली। पुलिस आरोपी पर भा.न्या.सं. की धारा 326 फ के तहत मामला दर्ज कर रही है और उसे उकसाने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है। आग बुझाने में पंकज अग्रवाल, शेर खान नूर खान, अब्दुल कलाम, रामधन अग्रवाल, सूरज चौबे, धीरज बजाज, गणेश पानेरकर, सुरेश मोरे सहित ग्रामीणों ने मिलकर बड़ा अनर्थ टाला।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Akola News: अकोला में SIR अभियान तेज, 96.18% मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म वितरित
Akola News: मूर्तिजापुर में छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को समर्थन
Akola News: मां की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोपी की जमानत खारिज, अकोट कोर्ट का बड़ा फैसला
ये भी पढ़े: उद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर
तात्कालिक मदद दिलाने का आश्वासन
महावितरण के अधिकारी संजय कुटे, आशीष धांडे, उमेश जावकार, सुदाम भगत, सागर काले ने भी बिजली आपूर्ति नियंत्रित कर आग बुझाने में मदद की। अगले दिन मंडल अधिकारी झापे, पटवारी किशोर गायकी और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने संयुक्त पंचनामा कर किसान को तात्कालिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और किसान समुदाय में गहरी चिंता का माहौल है।
