Akola में अतिवृष्टि से 2 लाख किसानों की फसल बर्बाद, 186 करोड़ की मदद मांगी

Akola News: सितंबर की अतिवृष्टि से Akola District के दो लाख से अधिक किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। हाल ही में अकोला मनपा प्रशासन ने 186 करोड़ रुपये की सहायता रिपोर्ट सरकार को भेजी है।
crops destroyed
बारिश से फसल बर्बाद (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Akola News In Hindi: सितंबर माह में हुई अतिवृष्टि के कारण जिले के 1 लाख 99 हजार 565 हेक्टेयर क्षेत्र में 2 लाख 9 हजार 457 किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है।

नुकसान ग्रस्त किसानों की विस्तृत्त रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में अमरावती विभागीय आयुक्त के पास भेजी गयी है। जिले के नुकसान ग्रस्त किसानों की आर्थिक मदद के लिए 186 करोड़ 33 लाख 7 हजार रु। की निधि का अहवाल भेजा गया है।

इस नुकसान के कारण किसानों की स्थिति काफी खराब हो गयी है। जिले के किसानों का कहना है कि, इसके पूर्व अगस्त में हुई अतिवृष्टि के कारण भी उनका भारी नुकसान हुआ था, उसके पश्चात सितंबर माह में भी काफी नुकसान हुआ है।

जिले की सातों तहसीलों में किसानों का नुकसान होने की जानकारी सामने आ रही है। बिना सिंचाई वाले 1,87,020.69 है। क्षेत्र में 1,93,702 किसानों का नुकसान हुआ है। इसी तरह सिंचाई वाले 1,575.44 हे। क्षेत्र में 2,900 किसानों का नुकसान हुआ है। इसी तरह फल बाग लगाने वाले 13,642 किसानों का 10,968.06 है। क्षेत्र में नुकसान होने की जानकारी मिली है।

इस तरह हुआ नुकसान

सितंबर माह में हुई अतिवृष्टि के कारण और नदी, नालों में आई बाढ़ के कारण जिले में 1,93,702 किसानों का 1,87,020 है। क्षेत्र में खरीफ फसलों का नुकसान हुआ है। जिसमें 44,827.94 हे। क्षेत्र में कपास की फसलों का इसी तरह 1,12,831.27 हे। क्षेत्र में सोयाबीन की फसला का, 27,187.86 हे। क्षेत्र में तुअर की फसल का और 254.06 हे। क्षेत्र में मूंग की फसल का 336 हे क्षेत्र में उड़द की फसल का और 76।75 हे। क्षेत्र में ज्वार तथा 1,506.81 है। क्षेत्र में अन्य खरीफ फसलों का नुकसान होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

जिले भर में अतिवृष्टि तथा नदी, नालों में आई बाढ़ के कारण जिले की अकोला, अकोट, तेल्हारा, बालापुर, पातुर, बार्शीटाकली व मुर्तिजापुर इन सातों तहसीलों में 2,09,457 किसानों की फसलों का 1,99,565।64 है। क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ है, जिसमें 1।45 हे। क्षेत्र में खेतों की मिट्टी बह जाने के कारण किसानों की हानि हुई है।

किसानों को नुकसान भरपाई दें

कांग्रेसी नेता डॉ सुधीर ढोणे ने कहा है कि अभी हाल ही में सरकार ने अगस्त माह में हुई अत्यधिक बारिश के कारण जिन किसानों का नुकसान हुआ था, उनके लिए नुकसान भरपाई घोषित की है। है। सरकार का काम है कि सितंबर माह में भी जिन किसानों का नुकसान बा हुआ है, उनको भी दीपावली से पहले नुकसान न भरपाई देते हुए किसानों के बैंक खातों में नुकसान भरपाई की राशि जमा करें। उन्होंने कहा कि, , अगस्त और सितंबर माह में हुई अतिवृष्टि के व कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसान की आर्थिक संकट में है, महंगाई आसमान छू रही है लेकिन सरकार को किसानों के प्रति जरा भी की सहानुभूति नहीं है। सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com