Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली ब्लास्ट का अकोला कनेक्शन! पुलिस ने युवक से 10 घंटे की पूछताछ, किया बड़ा खुलासा

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला मेट्रो धमाके मामले में अकोला के 18 वर्षीय युवक से पुलिस ने 10 घंटे पूछताछ की। लोकेशन दिल्ली मिलने पर शक हुआ, लेकिन जांच में किसी तरह का संबंध न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 18, 2025 | 10:43 AM

दिल्ली ब्लास्ट के बाद का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Youth Interrogated In Delhi Blast Case: दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बड़े धमाके के मामले में अकोला जिले के एक युवक से पुलिस ने सख्त पूछताछ की है। घटना के समय युवक दिल्ली में मौजूद था और पिछले कुछ दिनों से उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई जाने पर पुलिस ने उसे गुप्त रूप से हिरासत में लेकर लगभग 10 घंटे पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में क्या सामने आया, इसकी जानकारी पुलिस ने गोपनीय रखी है।

दिल्ली में हुए इस भीषण विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई, जबकि लगभग 35 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और जांच तेजी से जारी है। इसी कड़ी में अकोला जिले से संभावित तार जुड़ने की आशंका के कारण पुलिस भी सतर्क हो गई है।

युवक का लोकेशन दिल्ली में

पिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध रूप से गायब था। घटना वाले दिन 10 नवंबर को युवक का मोबाइल लोकेशन दिल्ली में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। उसकी अचानक गैर-मौजूदगी और लोकेशन मिलने के बाद उसके गतिविधियों पर और भी संदेह गहरा गया। गुप्त जानकारी के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि धमाके के समय वह दिल्ली में क्या कर रहा था। उसका मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस की पूर्ण जांच के बाद यह निष्कर्ष निकला कि इस 18 वर्षीय युवक का दिल्ली विस्फोट से कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने कहा कि, यह बात सही है कि पुलिस द्वारा एक युवक के साथ दिल्ली विस्फोट के विषय में सख्ती से अकोला पुलिस द्वारा पूछताछ की गई लेकिन दिल्ली विस्फोट से किसी प्रकार का कोई संबंध न होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।

गुमशुदा के आधार पर जांच

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक से पूछने पर उन्होंने बताया कि, जिस युवक की जांच की गयी वह अकोला शहर से गुमशुदा था और इसकी शिकायत पुलिस के पास की गयी थी। इस आधार पर पुलिस इस युवक की जांच कर रही थी।

जांच करने पर पता चला की यह युवक दिल्ली में है। उसी समय दिल्ली में विस्फोट की घटना घटी थी, इस आधार पर इस युवक की जांच की गयी। लेकिन विस्फोट प्रकरण का कोई तथ्य इसमें न होने के कारण पुलिस ने इसे छोड़ दिया है।

Delhi blast akola youth interrogation no link found

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 10:43 AM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Delhi Blast
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

फर्जी टैंकर बिलों पर ‘डिजिटल’ लगाम, अब बिना GPS रिकॉर्ड के नहीं मिलेगा एक भी रुपया, सरकार सख्त

2

Real Estate: मुंबई रियल एस्टेट ने रचा इतिहास, 2025 में 1.5 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन

3

यवतमाल में ‘प्रियदर्शनी युग’ की शुरुआत, नगराध्यक्ष ने संभाला पदभार, सौ दिनों में बदलेगा शहर का चेहरा

4

Mumbai Local: वेस्टर्न रेलवे पर मेजर ब्लॉक, 3-4 जनवरी को 260 लोकल ट्रेनें रद्द

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.