आचार संहिता के कारण टली थी नांदेड़-मुंबई ट्रेन, 6 जुलाई से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन
Nanded-Mumbai Express: आचार संहिता के कारण स्थगित हुई नांदेड़-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) एक्सप्रेस अब 6 जुलाई 2026 से नियमित रूप से चलेगी।
LTT Express (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Nanded LTT Express: विधान परिषद की आचार संहिता की वजह से समय पर लेट हुई नांदेड़- मुंबई सिधे ट्रेन सेवा का मुहूर्त आखिरकार तय हो गया है। साउथ सेंट्रल रेलवे, सिकंदराबाद के जनरल मैनेजर कार्यालय से जारी एक अधिकृत पत्र के अनुसार, नांदेड-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस और नांदेड-टनकपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह 6 जुलाई को सबेरे 10 बजे रखा गया है। केंद्रीय रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव व्हिडिओ कॉन्फरन्सिंग द्वारा इन ट्रेनो के उद्घाटन समारोह को हरी झंडी दिखाएगी।
नांदेड़-मुंबई ट्रेन पहले 19 मई, 2026 को शाम 4 बजे नांदेड़ स्टेशन से शुरू होने वाली थी, लेकिन, आचारसंहिता के वजह से यह समारोह समय पर रद्द करना पडा था। अब रेलवे प्रशासन से सभी तांत्रिक व प्रशासकीय मंजूरी मिलने के बाद यह ट्रेन 6 जुलाई से नियमित रुप से दौडेगी। इस कारण से वाशिम-हिंगोली जिले के रेलयात्रियो में खुशी का माहोल फैला है। इस सुविधा से कम्युनिकेशन व्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलेगी ऐसी जानकारी नांदेड रेलवे सलाहगार समिति के सदस्य जुगलकिशोर कोठारी ने बताया है।
इस प्रकार आगमन और प्रस्थान
नांदेड़ रेलवे विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, नई ट्रेन क्रमांक 17665 और 17667 हर सोमवार और बुधवार को नांदेड़ से रात 09,15 बजे निकलेगी, इसके बाद यह ट्रेन रात 09.55 बजे पूर्णा, रात 11.14 बजे बसमत और रात 12.24 बजे हिंगोली पहुंचेगी, वाशिम में यात्रियो के लिए यह ट्रेन आधी रात 01.14 बजे स्टेशन पर आएगी ओर यहां से, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चालीसगांव, मनमाड, नासिक और कल्याण होते हुए, ट्रेन अगले दिन दोपहर 01 बजे मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस LTT पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
रेड अलर्ट के बीच ठाणे-पालघर के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश
पुरुषों को भी मिले न्याय! केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद भाजपा सांसद ने उठाई राष्ट्रीय पुरुष आयोग की मांग
नासिक के मालेगांव में बारिश के बीच मकान बना मौत का जाल, छत ढहने से दादी-पोते की हुई दर्दनाक मौत
चिंचवड़ विधायक शंकर जगताप ने विधानसभा में उठाई मांग: पवना अंडरग्राउंड पाइपलाइन प्रोजेक्ट समय सीमा में हो पूरा
ये भी पढ़े: Melghat News: स्मार्ट मीटर को लेकर मेलघाट में बढ़ा विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी
अब 6 जुलाई से दौड़ेगी
मुंबई से वापसी के लिए, ट्रेन क्रमांक 17666 और 17668 हर मंगलवार और गुरुवार को शाम 04.35 बजे मुंबई LTT से रवाना होंगी, ट्रेन रात भर कल्याण, नासिक रोड और मनमाड, अकोला होते हुए अगले दिन सुबह 04.14 बजे वाशिम स्टेशन पहुंचेगी। फिर यह सुबह 05.24 बजे हिंगोली, सुबह 06.24 बजे बसमत और सुबह 07.25 बजे पूर्णा में रुकेगी और अपने आखिरी स्टेशन यानी नांदेड़ में सुबह 09.10 बजे पहुंचेगी।
