Akola News: Murtijapur में दराती से हमला: युवक की हत्या, चाचा गंभीर घायल
Akola के मु्र्तिजापुर तहसील के उमई गांव से एक मामूली विवाद को लेकर हत्या की घटना की खबर सामने आयी है। एक अपराधी के द्वारा चाचा-भतीजे पर हमला करने की बात पता चली है, जिसमें युवक की मौत हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुर्तिजापुर न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Murtijapur Latest Murder Case News: मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के उमई गांव में 28 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जांभा मुर्तिजापुर पुल के पास एक युवक की दराती से क्रूरता से हत्या कर दी गई, जबकि उसका वृद्ध चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमई निवासी आरोपी गजानन मानकर (35) ने मामूली विवाद के चलते दीपक वानखडे (42) और उनके चाचा श्रीराम वानखडे (65) पर एक के बाद एक दराती से हमला किया।
इस हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीराम वानखडे की हालत चिंताजनक है। उन्हें पहले लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में रेफर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Akola News: पूर्व मंत्री गुलाबराव गावंडे की हालत स्थिर, ब्रेन सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhaji Nagar में नई ठगी पद्धति, ‘पार्किंग अकाउंट’ से कॉलेज युवाओं को निशाना
मुर्तिजापुर पुलिस ने धरदबौचा
घटना की जानकारी मिलते ही मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस के थाना प्रभारी श्रीधर गुट्टे, पुलिस उप निरीक्षक चंदन वानखडे, कर्मचारी मनीष मालठाणे, राजू डोंगरे, गजानन सयाम, ठाकरे, मद्दी और केंद्रे ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गजानन मानकर के खिलाफ मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी श्रीधर गुट्टे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक चंदन वानखडे कर रहे हैं।
