Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंदी के प्रति बालभारती की भूमिका निष्पक्ष, सभी भाषाओं में आपसी संवाद: डॉ.शुक्ल

Akola District: हिंदी के प्रसिद्ध कवि तथा माध्यमिक हिंदी द्वितीय भाषा समिति बालभारती पुणे के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ल ने प्रकट किए।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 22, 2025 | 09:53 PM

हिंदी के प्रति बालभारती की भूमिका निष्पक्ष (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: हिंदी के प्रति बालभारती की भूमिका निष्पक्ष है, यहां सभी भाषाओं में आपसी संवाद दिखाई देता है, यह विचार हिंदी के प्रसिद्ध कवि तथा माध्यमिक हिंदी द्वितीय भाषा समिति बालभारती पुणे के अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार शुक्ल ने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत नवभारत से विशेष बातचीत के दौरान प्रकट किए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, पुणे की बालभारती संस्था शालेय स्तर पर पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं के सभी विषयों की पुस्तकों का निर्माण करती है। यह इस संस्था का मुख्य कार्य है। डा.शुक्ल करीब 26 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहें हैं। पहले कुछ वर्षों तक उन्हें समीक्षण हेतु बुलाया जाता रहा हैं। अब वे समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि, किसी भी विषय की पुस्तक का निर्माण निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाता है। समिति के सारे सदस्य पाठ्यक्रम के अनुसार सामग्री का चयन करते हैं। शैक्षणिक विकास की दृष्टि से ही पाठ्यक्रम निर्धारित किया जाता है। शैक्षणिक विकास में विविध स्तरीय कक्षाओं के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य साध्य किया जाता है।

बालभारती द्वारा निर्मित पुस्तकों की भूमिका अहम

इस लक्ष्य तक पहुँचने में बालभारती द्वारा निर्मित पुस्तकों की भूमिका अहम होती है। पाठ्यक्रम तैयार करते समय संबंधित कक्षा के छात्रों की आयु का विशेष ध्यान रखा जाता है। संबंधित विषय की पुस्तक ज्ञान वर्धक अवश्य हो किंतु वह छात्रों को बोझिल या उबाऊ न लगे इसका भी ध्यान रखा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला खनन विभाग के सामने बड़ी चुनौती, 9 माह में सिर्फ 53.80 करोड़ की वसूली, 3 माह में जुटाने हैं 76.20 करोड़

अंबाशी में 9 मेगावाट सौर ऊर्जा प्रकल्प शुरू, 36 हजार से अधिक किसानों को बिजली का लाभ

अकोला मनपा चुनाव का काउंटडाउन शुरू, प्रचार में तेजी, उम्मीदवारों के पास बचे सिर्फ़ 4 दिन

10 जनवरी का इतिहास : आज के दिन हुई थी विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा, जानिए और भी महत्वपूर्ण घटनाएं

हिंदी को लेकर भूमिका निष्पक्ष

उन्होंने बताया कि, हिंदी को लेकर बालभारती ने हमेशा निष्पक्ष भूमिका निभाई है। इस संस्था में कभी भी हिंदी के प्रति विरोध की भावना दिखाई नहीं दी। हिंदी प्रथम भाषा तथा हिंदी द्वितीय भाषा की पुस्तकें स्वतंत्र रूप से तैयार की जाती हैं। अन्य विषय की पुस्तकें मराठी या अंग्रेजी से हिंदी में अनुवादित की जाती हैं। बालभारती में हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, बांग्ला, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, सिंधी आदि भाषाओं की पुस्तकें तैयार की जाती हैं। यहाँ सभी भाषाओं में आपसी संवाद दिखाई देता है।

ये भी पढ़े:आम जनता और कारोबारियों दोनों के लिए फायदेमंद, GST स्लैब का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

यहाँ शैक्षणिक बोर्ड की पुस्तकें निर्मित होती हैं । विविध विषयों के अनुसार यहाँ अलग, अलग विभाग हैं। कई पुरस्कार मिले डॉ।प्रमोद कुमार शुक्ल हिंदी में पीएचडी हैं तथा उनकी हिंदी साहित्य की अनेक विधाओं में पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। कुछ पुस्तकों को राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के साथ साथ अन्य कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Balbharatis role towards hindi is impartial said pramod shukla

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 09:53 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Hindi Diwas
  • Hindi Medium

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.