- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Worker Welfare Meeting Industrial Crisis Potholes Issue
अकोला में कामगार समिति की पहली बैठक, उद्योगों पर वैश्विक संकट का असर और सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल
अकोला में स्थानीय समिति की पहली बैठक में कामगारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रशासन को सक्रिय रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Akola Workers Welfare Board News: महाराष्ट्र इमारत एवं अन्य निर्माण कार्य कामगार कल्याणकारी मंडल की स्थानीय सनियंत्रण समिति की पहली बैठक अकोला के सरकारी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक रणधीर सावरकर ने की।
बैठक में कामगारों की पंजीकरण, नवीनीकरण और लाभ वितरण प्रक्रिया पर चर्चा की गई। कामगारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रशासन को अधिक सक्रिय रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में विवेक भरणे, शाम राऊत, संतोष बाभुलकर, कल्याणी डिक्कर तथा पदाधिकारी संदीप गावंडे, प्रवीण डिक्कर, अनिल मुरूमकार, सलीम सैयद उपस्थित थे।
वैश्विक संकट पर औद्योगिक बैठकअकोला। मध्यपूर्व में युद्धजन्य तनाव के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट का असर अकोला के स्थानीय उद्योगों पर दिखाई देने लगा है। इसी संदर्भ में एमआईडीसी प्रादेशिक अधिकारी राजेंद्र जाधव की उपस्थिति में औद्योगिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने कच्चे माल की कमी, उत्पादन लागत में वृद्धि, निर्यात ऑर्डरों का लंबित रहना, आयात में शिपिंग विलंब और बढ़े हुए फ्रेट चार्ज जैसी समस्याएँ सामने रखीं।
सम्बंधित ख़बरें
भोंदूबाबा अशोक खरात पर एक और केस दर्ज, बेटे से हुई पूछताछ, पत्नी फरार, जानें क्या है पूरा मामला
गड़चिरोली में हनुमान जयंती की धूम; सेमाना देवस्थान और चपराला सहित जिलेभर के मंदिरों में महाप्रसाद व विशेष पूजा
Vasai Murder Case: वसई हत्याकांड में टैटू ने खोला सिर कटे शव का राज, 8 घंटे में पकड़ा गया कातिल दोस्त
महायुति सरकार के मंत्री मंत्रालय से गायब! बंगलों में फाइलों का अंबार; क्या अफसरों के हाथ में है राज्य की कमान?
इसके साथ ही पीएनजी और एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता, रोजगार संकट और कामगारों की कटौती की आशंका पर भी चर्चा हुई। ।सड़कों पर गड्ढों से नागरिक परेशानअकोला। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक से शहीद अब्दुल हमीद चौक तक के मार्ग पर जगहजगह गड्ढे पड़ गए हैं। इसके कारण वाहन चालकों के साथसाथ पैदल चलने वाले नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर छात्रावास, स्कूल और कॉलेज स्थित होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को रोजाना इस समस्या से गुजरना पड़ता है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुधार कार्य करने की मांग की है।
Akola worker welfare meeting industrial crisis potholes issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में बड़ा धमाका, पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर की घटना; मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद
Apr 01, 2026 | 06:07 PMभोंदूबाबा अशोक खरात पर एक और केस दर्ज, बेटे से हुई पूछताछ, पत्नी फरार, जानें क्या है पूरा मामला
Apr 01, 2026 | 06:05 PMहवा में आग का गोला बना Delta AirLines का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Apr 01, 2026 | 06:02 PMदतिया विधायक राजेंद्र भारती दोषी करार: 25 साल पुराने केस में कल होगा सजा का ऐलान, नरोत्तम मिश्रा खेमे में हलचल
Apr 01, 2026 | 05:57 PMOracle में बड़ी छंटनी, 12000 से ज्यादा भारतीय प्रोफेशनल रातों-रात बेरोजगार; टेक जगत में मचा हड़कंप
Apr 01, 2026 | 05:55 PM‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट, रणवीर सिंह से ज्यादा इस डायरेक्टर की बनीं फैन
Apr 01, 2026 | 05:51 PMएशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
Apr 01, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM













