-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Priyanka Chopra Dhurandhar The Revenge Review Ranveer Singh Aditya Dhar
‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट, रणवीर सिंह से ज्यादा इस डायरेक्टर की बनीं फैन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Priyanka Chopra Review Dhurandhar: प्रियंका चोपड़ा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। रणवीर सिंह को बधाई देने के साथ उन्होंने डायरेक्टर की जमकर तारीफ की।

प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Fan Dhurandhar 2 Director: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही धुरंधर: द रिवेंज को लेकर बॉलीवुड में लगातार चर्चा बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस स्पाई थ्रिलर को देखा और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया, जो अब सुर्खियों में है।
प्रियंका चोपड़ा ने की दोस्त की तारीफ
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्त रणवीर सिंह की तारीफ तो की, लेकिन बहुत कम शब्दों में। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुबारक हो मेरे दोस्त।” उनकी यह छोटी-सी प्रतिक्रिया फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि जहां फिल्म को लेकर लंबी-लंबी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वहीं प्रियंका का यह संक्षिप्त संदेश अलग ही नजर आया।

सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
हालांकि, उन्होंने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की। अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे कलाकारों के अभिनय को उन्होंने सराहा और पूरी टीम के काम की प्रशंसा की।
लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित वह फिल्म के निर्देशक आदित्य धर से नजर आईं। प्रियंका ने अपने पोस्ट में खासतौर पर आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा कि वह एक स्पष्ट विजन के साथ आए हैं और फिल्म में हर मोड़ पर शानदार ट्विस्ट और खुलासे देखने को मिलते हैं। उनकी इस टिप्पणी से साफ है कि फिल्म के निर्देशन ने उन्हें खासा प्रभावित किया है।
रणवीर सिंह संग कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘गुंडे’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जहां उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने लंगर सेवा भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
ये भी पढ़ें- मुगलों पर फिर चलेगी ‘छावा’ की तलवार! विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी?
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन एस. एस. राजामौली कर रहे हैं। फिलहाल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े सितारों के बीच भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही है।
Priyanka chopra dhurandhar the revenge review ranveer singh aditya dhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












