- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ashok Kharat Shirdi Case Update Fraud Land Deal Wife Absconding Sit Investigation
भोंदूबाबा अशोक खरात पर एक और केस दर्ज, बेटे से हुई पूछताछ, पत्नी फरार, जानें क्या है पूरा मामला
Ashok Kharat Case: यौन शोषण मामले में फंसे अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ीं। शिरडी में करोड़ों की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज। SIT ने खंगाले बाबा के मोबाइल से डिलीट हुए राज।
- Written By: आकाश मसने

अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Land Fraud Case: यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वयंभू बाबा अशोक खरात के ‘पाप का घड़ा’ अब पूरी तरह भरता नजर आ रहा है। एक ओर जहां वह जेल की सलाखों के पीछे है, वहीं दूसरी ओर SIT की कार्रवाई ने उसके परिवार और आर्थिक साम्राज्य की नींव हिला दी है। ताजा घटनाक्रम में, बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और गंभीर मामला दर्ज हुआ है, जिससे उसकी मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।
शिरडी में करोड़ों की धोखाधड़ी और ‘सावकारी’ का केस
बुधवार को शिरडी पुलिस स्टेशन में अशोक खरात, उसकी पत्नी कल्पना खरात और तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने चार एकड़ जमीन के सौदे के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र साहूकारी (नियमन) अधिनियम के तहत भी धाराएं जोड़ी हैं। जांच में सामने आया है कि खरात ने नासिक और अहिल्यानगर में सैकड़ों करोड़ की बेनामी संपत्ति खड़ी की है। इनमें से अधिकांश कृषि भूमि और भूखंड उसकी पत्नी कल्पना और बेटी तृप्तबाला के नाम पर पंजीकृत हैं।
परिवार पर कसता शिकंजा: पत्नी फरार, बेटा से पूछताछ
SIT की टीम ने मंगलवार रात अशोक खरात के घर पर छापेमारी की और उसके बेटे हर्षवर्धन को हिरासत में ले लिया। घंटों चली कड़ी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन जांच एजेंसी की नजरें अब खरात की पत्नी कल्पना पर टिकी हैं, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
कोर्ट का फैसला: 14 दिन की जेल
पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद, अशोक खरात को बुधवार को नासिक कोर्ट में पेश किया गया। महज 7 मिनट तक चली संक्षिप्त सुनवाई के बाद, अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत (MCR) में भेज दिया है। खरात को अब तक तीन बार पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका था, लेकिन अब उसे जेल की रोटियां तोड़नी होंगी।
यह भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा’, अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा, कहा- मैंने जिनका…
क्या है SIT का प्लान बी ?
भले ही खरात न्यायिक हिरासत में चला गया हो, लेकिन SIT ने उसे दोबारा हिरासत में लेने के लिए ‘प्लान बी’ तैयार कर लिया है। गुरुवार को एक अन्य गंभीर मामले में उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सबसे चौंकाने वाला खुलासा खरात के मोबाइल फोन से हुआ है। पुलिस ने उसके फोन से डिलीट किया गया डेटा रिकवर कर लिया है, जिसमें कई रसूखदार राजनेताओं के मोबाइल नंबर ‘कोड वर्ड’ या अलग-अलग नामों से सेव पाए गए हैं। यह डेटा बाबा के राजनीतिक रसूख और उसके पीछे छिपे सफेदपोश चेहरों को बेनकाब कर सकता है।
Ashok kharat shirdi case update fraud land deal wife absconding sit investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












