भीषण गर्मी के बीच अकोला में पानी की किल्लत, काटेपूर्णा बांध में 34.90% जल भंडारण
Akola Water Crisis: अकोला शहर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराता जा रहा है, जहां नगर निगम अब तीन से चार दिन में एक बार पानी की आपूर्ति कर रहा है, जबकि काटेपूर्णा बांध में 34।90% जल भंडारण शेष है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Katepurna Dam Water Level (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Water Supply Issue: जैसे जैसे तेज धूप और गर्मी का मौसम अपना असर दिखा रहा है, वैसे वैसे शहर में पानी की कमी महसूस की जा रही है। अभी अप्रैल माह भी समाप्त नहीं हुआ है और शहर में मनपा द्वारा कहीं तीन दिनों में और कहीं चार दिनों में एक बार जलापूर्ति की जा रही है।
शहर में बार्शीटाकली तहसील के महान गांव में स्थित काटेपूर्णा बांध से जलापूर्ति की जाती है। काटेपूर्णा बांध में फिलहाल 34.90 प्रश जलभंडारण है। जो लोग पूरी तरह से नलों द्वारा की जा रही जलापूर्ति पर निर्भर हैं उन लोगों को काफी तकलीफ हो रही है। इस कारण भी इन भीषण गर्मी के दिनों में लोगों को काफी असुविधा और तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
पानी स्टोर करके रखना पड़ता है
जलसंकट से जूझ रहे लोगों ने बताया कि उन्हें तीन और चार दिनों के लिए पीने और वापरने के लिए पानी स्टोर कर के रखना पड़ता है। इन गर्मी के दिनों में चार से पांच दिनों के लिए पानी भरकर रखना आसान नहीं है। लेकिन जिन क्षेत्रों में लोग सिर्फ नलों द्वारा की जा रही जलापूर्ति पर निर्भर है उन क्षेत्रों में लोगों को पानी भरकर रखे बिना गुजारा नहीं है, पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि, पुराना शहर क्षेत्र में गोकर्णा पार्क, शिवसेना वसाहत के साथ साथ अन्य कुछ क्षेत्रों में छह से सात दिनों में नलों द्वारा जलापूर्ति होती है उस पर नलों में मटमैला पानी आता है जिसके कारण इस क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के लिए संकट निर्माण हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Airport पर छह घंटे चला रनवे रिपेयर वर्क, 3,000 से ज्यादा लाइटिंग सिस्टम का हुआ निरीक्षण
मीरा-भाईंदर में शिवाजी महाराज प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमाई, प्रताप सरनाईक ने प्रशासन को दी चेतावनी
अशोक खरात का अंधभक्त और बलात्कार मामले का आरोपी ठाणे नगर निगम का सहायक आयुक्त महेश आहेर गिरफ्तार
Airoli Katai Naka Corridor से बदलेगी एमएमआर की कनेक्टिविटी, सफर में 45 मिनट तक की होगी बचत
ये भी पढे़: मलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
अवैध नल कनेक्शन धारकों पर सख्त कार्रवाई
जलप्रदाय कार्यकारी अभयंता अमोल डोईफोड़ ने कहा कि कई अवैध नल कनेक्शन धारकों पर मनपा द्वारा कार्रवाई की गयी है। उन्होंने आवाहन किया कि, जिनके पास भी अवैध कनेक्शन है। है वे नियमानुसार अपना नल कनेक्शन शीघ्र ही वैध करवाए। अन्यथा उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, पूछने पर उन्होंने बताया कि इस समय शहर चौथे दिन नलों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। पूछने पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, फिलहाल मनपा की तरफ सिंचाई विभाग का पानी का बिल बकाया नहीं है। नियमित रूप से बिल का पेमेंट किया जा रहा है।
(लेखःअरुण कुमार वालोकार)
