Akola के बोरव्हा में मवेशी चराने गए युवकों पर तेंदुए का हमला; एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Telhara Leopard Terror: अकोला जिले के हिवरखेड क्षेत्र में मवेशी चरा रहे दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर घायल हुआ है, जबकि इलाके में तेंदुए की दहशत फैल गई है।
- Written By: केतकी मोडक
तेंदुए की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Injured Youth Admitted Akola Hospital: अकोला जिले के तेल्हारा तहसील के हिवरखेड के समीप बोरव्हा गांव के पास नाले में मवेशी चराने गए दो युवकों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे आगे के उपचार के लिए अकोला लाया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक मवेशी चराने नाले के किनारे गए थे।
तभी दबे पांव बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर निरीक्षण किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भय का वातावरण है। वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है तथा बताया है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है और कहा है कि वन विभाग क्षेत्र में तेंदुए के आने की सूचना पहले ही जारी करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि हाईवे पर बढ़े हादसे, वर्धा ट्रैफिक पुलिस अलर्ट; तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही मौत की वजह
छत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
Akola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
हिरन के अवशेष मिले : हालांकि तेंदुआ
सीधे दिखाई नहीं दिया, लेकिन हिरन का शिकार किए जाने के प्रमाण और उसके अवशेष मिले। साथ ही गीली जमीन वाले स्थानों पर तेंदुए के पदचिह्न भी पाए गए। पिछले एक वर्ष से बटवाडी, तामसी, चिंचोली गणू, पिंपलगांव और मन नदी के किनारे की झाड़ियों में तेंदुए की मौजूदगी समय-समय पर किसानों और ग्रामीणों के ध्यान में आ रही है। इसके चलते किसानों और खेतमजूरों में भय का वातावरण फैल गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने कई बार पालतू पशुओं पर भी हमला किया है। अकोला वन विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती हलचल को लेकर चिंता का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर शहर में शुरू होंगी 100 नई ई-बसें, मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने रूट सर्वे के लिए दिए निर्देश
बालापुर में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत
बालापुर तहसील के बटवाडी बु गांव में किसान कार्तिक आखरे के केले के बगीचे में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गहन खोजबीन की। वनपरिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में वनरक्षक एस.एस. तायडे, एन.एस. सालवे, वाहन चालक यशपाल इंगोले और तुषार आवारे ने बगीचे में तेंदुए की तलाश की।
