Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: अकोला ST डिपो को 10 करोड़ का फायदा, चार्जिंग स्टेशन के बाद आएंगी नई ई-बसें

Akola ST Depot: अकोला ST डिपो को 10 करोड़ का लाभ। चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होते ही अकोला को नई ई-बसों की सौगात मिलेगी। 2026 में 5 नए ST स्टैंड तैयार।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 17, 2025 | 08:46 AM

एसटी बस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: इस वर्ष नवंबर के अंत तक एसटी महामंडल के अकोला विभाग को 10 करोड़ रु। का लाभ हुआ है। यह जानकारी एक विशेष साक्षात्कार में एसटी महामंडल के अकोला विभाग के विभाग नियंत्रक विलास राठोड़ ने दी। पूछने पर उन्होंने बताया कि, अब तक 18 ई-बसें आ गयी हैं। शहर में कौलखेड़ क्षेत्र में ई बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि, वाशिम तथा कारंजा लाड़ में चार्जिंग स्टेशन का काम तेज गति से शुरू है। इसी तरह अकोट में भी चार्जिंग स्टेशन निर्माण किया जाएगा। कुल 70 ई बसों की डिमांड की गयी है। चार्जिंग स्टेशनों के काम पूरे होते ही और भी ई बसें आएंगी। पूछने पर उन्होंने जानकारी दी कि, अकोला विभाग के लिए पिछले कुछ समय में 50 से 60 नई एसटी बसें और आ गयी हैं।

इन जगहों पर काम शुरू

पूछने पर उन्होंने बताया कि, सन 2026 नए वर्ष में एसटी महामंडल के अकोला विभाग के अंतर्गत वाशिम, रिसोड, मालेगांव तथा बोरगांव मंजू में एसटी बस स्टैंड की नई इमारतों का काम पूरा हो जाएगा। इस तरह सभी स्थानों पर एसटी बस स्टैंड की नई इमारतें खड़ी हो जाएंगी। इन सभी स्थानों पर इमारतों का काम शुरू है।

सम्बंधित ख़बरें

मिल कामगारों को मुंबई में ही चाहिए घर, 10 मार्च को घेरेंगे विधानसभा

शिंदे बने शिवसेना के राष्ट्रीय सह-समन्वयक, डीसीएम एकनाथ शिंदे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कार्यस्थल सुरक्षा पर बड़ा कदम: रूपाली चाकणकर ने 30 दिन में POSH ऑडिट रिपोर्ट मांगी

अकोला: बिजली बिल के ‘बाउंस चेक’ देने वालों की अब खैर नहीं, महावितरण दर्ज कराएगा सीधे FIR, लगेगा भारी जुर्माना

जहां रास्ता वहां बस

पूछने पर उन्होंने जानकारी दी कि, कोरोना काल में अकोला विभाग के अंतर्गत कई स्थानों की एसटी बसें बंद हो गयी थीं लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं है, एसटी महामंडल ने तय किया है कि, जहां रास्ता वहां बस इसके अंतर्गत अभी ऐसा कोई गांव नहीं है जहां एसटी बस न जा रही हों।

यह भी पढ़ें – अजित को अकेला नहीं छोड़ेंगे पवार! पुणे में साथ लड़ने की तैयारी, NCP नेताओं ने शाह से की ये गुजारिश

उन्होंने बताया कि, कहीं लंबी दूरी की एकाध बस कम हो सकती है लेकिन अकोला विभाग में अकोला और वाशिम जिलों में करीब करीब सभी गांवों में एसटी बसें लोगों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि, अकोला, वाशिम, कारंजा लाड और मानोरा से लगे हुए करीब करीब सभी गांवों में एसटी बसें शुरू हैं।

लोगों की सेवा के लिए कटिबद्ध

  • एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि, यह सही है कि, चालकों और वाहकों की कुछ कमी है लेकिन जब जब मांग की जाती है उसकी पूर्ति हो जाती है।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, फिर भी यदि किसी भी गांव में एसटी बस शुरू करने की डिमांड आती है तो उसे पूरा करने का प्रयास एसटी महामंडल का अकोला विभाग करता है।
  • उन्होंने कहा कि, एसटी महामंडल लोगों की सेवा के लिए लगातार कटिबद्ध है। एसटी महामंडल की बसों द्वारा लोगों को उत्तम सेवा देने के लिए कटिबद्ध है।

Akola st depot profit e buses charging stations new bus stands

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 08:46 AM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra
  • ST Bus

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.