- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Shivar Lake Rejuvenation Project Stalled Amrut Yojana Randhir Savarkar
अकोला: शिवर तालाब सौंदर्यीकरण का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ ठप; 2.84 करोड़ की योजना अधर में, बारिश से पहले हादसों का डर
Akola Municipal Corporation News: केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत अकोला के शिवर तालाब के पुनरुज्जीवन का कार्य पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है।

Akola Amrut Yojana News: अकोला प्रभाग क्रमांक 13 अंतर्गत शिवर क्षेत्र में केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शुरू किया गया तालाब पुनरुज्जीवन प्रकल्प फिलहाल ठप पड़ा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में तीव्र नाराज़गी व्यक्त की जा रही है।
लगभग 2 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का भूमिपूजन वर्ष 2025 में विधायक रणधीर सावरकर के हाथों किया गया था। शिवर तालाब पुनरुज्जीवन परियोजना का ठप पड़ना नागरिकों के लिए चिंता का विषय है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह तात्कालिक कदम उठाकर इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बरसात से पहले पूर्ण करे, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुंदर वातावरण उपलब्ध हो सके।
बरसात से पहले परियोजना पूर्ण की जाएकरीब 50 एकड़ क्षेत्र में फैले इस तालाब के पुनरुज्जीवन कार्य की शुरुआत के बाद कुछ समय तक काम चला, लेकिन अब महीनों से कार्य बंद पड़ा है। तालाब परिसर में जगहजगह बड़ेबड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। बरसात नज़दीक आने के कारण इन गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं की आशंका व्यक्त की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
तालाब के आसपास का क्षेत्र अत्यंत व्यस्त है, जहाँ नागरिक, छोटे बच्चे और वाहनधारक लगातार आवाजाही करते हैं। ऐसे में अधूरा पड़ा काम उनके लिए खतरा बन गया है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर गंभीरता से ध्यान देकर कार्य तुरंत शुरू किया जाए और बरसात से पहले परियोजना पूर्ण की जाए।
ड्रीम प्रोजेक्ट रखडने से नाराज़गीकेंद्र सरकार की अमृत योजना अंतर्गत शिवर तालाब सौंदर्यीकरण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। विधायक रणधीर सावरकर के मार्गदर्शन में अकोला महानगर पालिका ने इस परियोजना को मंजूरी दिलाई थी।
पाइंटरकिए गए थे अनेक वादेइस प्रकल्प से भूजल स्तर में वृद्धि, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर और नागरिकों के लिए मनोरंजन व विश्राम स्थल उपलब्ध होने की अपेक्षा थी। लेकिन काम ठप पड़ने से नागरिकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
यदि प्रशासन ने समय रहते काम पूरा किया, तो यह तालाब क्षेत्र के लिए विकास का केंद्र बन सकता है। अन्यथा बरसात में अधूरे गड्ढे और अव्यवस्थित परिसर नागरिकों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनेंगे।
Akola shivar lake rejuvenation project stalled amrut yojana randhir savarkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













