- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Negligence In Gas Cylinder Distribution Exposed
गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही उजागर, समर्थ गैस एजेंसी पर कार्रवाई, कनेक्शन अन्य एजेंसियों को हस्तांतरित
अकोला में गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही के चलते समर्थ गैस एजेंसी पर कार्रवाई की गई है। अब दो हजार से अधिक गैस कनेक्शन अन्य एजेंसियों को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

Akola News: अकोला शहर में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने पुराना शहर स्थित समर्थ गैस एजेंस पर कार्रवाई की है. एजेंसी के लगभग दो हजार से अधिक गैस कनेक्शन अब अन्य चार एजेंसियों को हस्तांतरित कर दिए गए हैं.
पिछले कुछ दिनों से नागरिकों को सिलेंडर प्राप्त करने में भारी परेशानी हो रही थी. ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा था. ग्राहकों ने आरोप लगाया कि रसीद लेने के लिए भी उन्हें घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है और रसीद मिलने के बाद भी सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं.
समय पर आपूर्ति न होना और ग्राहकों को अनावश्यक रूप से गोदाम भेजना जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही थीं. कुछ दिन पहले नागरिकों ने समर्थ गैस एजेंसी की रसीद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई थी. उन्होंने कहा कि रसीद मिलने के बावजूद सिलेंडर नहीं दिया गया और उन्हें बारबार एजेंसी के दरवाजे पर जाना पड़ा.
सम्बंधित ख़बरें
कमला नेहरू अस्पताल में बढ़ेंगे 80 बेड, पेशवेकालीन जलवाहिनी के जीर्णोद्धार को हरी झंडी
Pune Riverfront Project को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने मुफ्त में दी कीमती जमीन
Panvel Municipal Corporation का बड़ा फैसला, बिजली-पानी बचाने के लिए कर्मचारियों हेतु 12 सूत्री नियम लागू
रक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध निर्माण कर लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रशासन की कार्रवाई लगातार शिकायतों और निरीक्षण के बाद प्रशासन ने समर्थ गैस एजेंसी पर कार्रवाई की. अब उनके ग्राहकों को अकोला गैस, पटेल गैस, यदुराज गैस और विजय गैस एजेंसी से जोड़ा गया है. जिला आपूर्ति अधिकारी रवींद्र ऐन्नावार ने बताया कि कनेक्शन धारकों की सूची तैयार कर दी गई है. ग्राहकों को चाहिए कि वे सूची में अपना नाम देखकर संबंधित एजेंसी से संपर्क करें.
एजेंसी के बाहर लग रही कतारें
गैस सिलेंडर की कमी का कारण आखाती देशों में चल रहा युद्ध बताया जा रहा है. अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है. अकोला में नागरिकों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है.
भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने भी जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक लेकर आपूर्ति विभाग और एजेंसी संचालकों को वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे. अब समर्थ गैस एजेंसी पर हुई कार्रवाई से नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है.
Negligence in gas cylinder distribution exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कमला नेहरू अस्पताल में बढ़ेंगे 80 बेड, पेशवेकालीन जलवाहिनी के जीर्णोद्धार को हरी झंडी
May 15, 2026 | 02:05 PMSpirit Leaked Look: ‘स्पिरिट’ से प्रभास का धांसू लुक हुआ लीक ! वायरल तस्वीर का सामने आया पूरा सच
May 15, 2026 | 02:01 PMकुशीनगर एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, TTE ने दिखाई इंसानियत, ट्रेन में सुरक्षित हुई डिलीवरी
May 15, 2026 | 02:00 PMInstagram का बड़ा धमाका, अब बिना एडिट और स्क्रीनशॉट के भेज सकेंगे सीक्रेट फोटो, नया Instants फीचर हुआ लॉन्च
May 15, 2026 | 02:00 PMUAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं
May 15, 2026 | 01:58 PMPune Riverfront Project को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने मुफ्त में दी कीमती जमीन
May 15, 2026 | 01:55 PMनागपुर: करोड़ों के ‘एमरेक्स ट्रेड मनी’ निवेश घोटाले में बड़ा फैसला, कोर्ट ने विनोद उप्रे समेत अन्य को किया बरी
May 15, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM












