- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- The Risk Of Dry Eye Syndrome Is Increasing In Summer And Eye Related Diseases Are Increasing Rapidly
गर्मी में बढ़ रहा ड्राय आई सिंड्रोम का खतरा, आंखों से जुड़ी बीमारियों में हो रही तेजी से वृद्धि
गर्मी के मौसम में ड्राय आई सिंड्रोम और बैक्टीरियल इन्फेक्शन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जानें इसके लक्षण, सावधानियां और उपचार के बारे में ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रहें।

Akola News: अकोट तहसील में अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच अब आंखों से जुड़ी बीमारियों में भी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. स्थानीय अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज ड्राय आई सिंड्रोम और बैक्टीरियल इन्फेक्शन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं.
बढ़ते लक्षण और मरीजों की संख्या मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था. अब अप्रैल में पारा 45 डिग्री पार कर जाने से डिहाइड्रेशन के साथ-साथ आंखों की बीमारियां भी बढ़ रही हैं. मरीजों में आंखें लाल होना, आंखों में खुजली आना, जलन, सूजन और धुंधला दिखाई देना जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. कई मामलों में कॉर्निया पर भी असर पड़ रहा है, जिससे कॉर्निया बर्न और दृष्टि हानि का खतरा बढ़ जाता है.
कैसे बरतें सावधानियां
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में कुदरत का ‘लॉकडाउन’, पारा 46°C के पार, मौसम विभाग ने भी जारी किया रेड अलर्ट
‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
किसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
गर्मी के दिनों में आंखों की सुरक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. इसके लिए धूप में निकलते समय सनग्लास का उपयोग करें, आंखों को बार-बार छूने से बचें, बाहर से आने पर आंखों को साफ पानी से धोएं, जिन लोगों को पहले से आंखों की समस्या है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. यदि आंखें लाल होना, आंखों में खुजली आना, जलन, सूजन और धुंधला दिखाई देने की समस्या जान पड़े तो अपने डाक्टर की सलाह लें.
इस तरह गर्मी की तीव्रता के साथ-साथ आंखों की बीमारियां भी बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर उपचार और सावधानी बरतने से इस समस्या से बचा जा सकता है. लोगों को चाहिए कि वे धूप में निकलते समय आंखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि ड्राय आई सिंड्रोम और अन्य संक्रमणों से बचा जा सके.
उपचार न किया जाए तो आंखों को नुकसान
अकोट के नेत्र रोग विशेषज्ञ दर्शन कुलट ने कहा कि आंखों के ऊपर एक परत होती है, जो आंखों के आगे के हिस्से को ढकने का काम करती है. इसे कॉर्निया कहा जाता है. अत्यधिक गर्मी के कारण कॉर्निया जल सकता है, जिससे धुंधला दिखाई देने की समस्या उत्पन्न होती है. यदि इन समस्याओं का समय पर उपचार न किया जाए तो आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. इसलिए यदि आप तेज धूप में बिना सुरक्षा के सीधे जाते हैं तो इस सिंड्रोम का खतरा बढ़ सकता है.
The risk of dry eye syndrome is increasing in summer and eye related diseases are increasing rapidly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महंगाई के खिलाफ गांधीगिरी, छत्रपति संभाजीनगर में एमआईएम का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर बांटी मेलोडी चॉकलेट
May 21, 2026 | 07:56 PMGo-LX पर खरीद-बेच सकेंगे गाय, शंकराचार्य ने बेवसाइट बनवाने का किया एलान, बोले- सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने…
May 21, 2026 | 07:44 PMदौंड में लॉज की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 10 महिलाओं को छुड़ाया, जानें कैसे हुआ भंडाफोड?
May 21, 2026 | 07:41 PMMP News: सिलेबस में शामिल होगी सम्राट विक्रमादित्य और महर्षि सांदीपनि की गाथा; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
May 21, 2026 | 07:40 PMJasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
May 21, 2026 | 07:13 PMकठपुतली में ऐसे डाली जान कि लोग देखते रह गए, वायरल वीडियो में कलाकार ने जीता दिल
May 21, 2026 | 07:00 PMदेवास पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट: दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया मुख्य आरोपी; कार्रवाई से बचने के लिए भागा था चीन
May 21, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














