Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में रेत माफिया का आतंक, पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Attack On Police: अकोला में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद प्रशासन की कार्यशैली और देरी से कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 20, 2026 | 04:11 PM

Akola Sand Mafia (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Purna River Sand Mining: अकोला जिले में रेत माफिया की दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात म्हैसांग क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णा नदी के पात्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन जारी है। जेसीबी और पोकलैन मशीनों से नदी का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है, जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण को भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। बोरगाव मंजू पुलिस ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, तभी चालक ने पुलिसकर्मियों से खुलेआम झगड़ा कर ट्रैक्टर सीधे उनकी ओर बढ़ा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ असभ्य भाषा का उपयोग भी किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस को पीछे हटना पड़ा…

ट्रैक्टर बार-बार आगे-पीछे कर पुलिस वाहन को टक्कर देने की कोशिश की गई। इस दबंगई के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा. घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड किया। यह वीडियो आठ दिन बाद सामने आया, जिसके बाद ही प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि आरोपी पहले भी अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करता रहा है। तहसील प्रशासन और पुलिस से कई बार विवाद होने के बावजूद उस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसका दुस्साहस बढ़ा।

सम्बंधित ख़बरें

NGO में युवतियों को जबरन नमाज और रोजा रखने पर किया मजबूर, रियाज काजी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, 17 लाख कर्मचारी होंगे शामिल

सोलापुर में 44°C की गर्मी के बीच पानी संकट गहराया, नगर निगम पर निकला महिलाओं का घागर मोर्चा

मुंबई में लेंसकार्ट की शॉप पर बवाल, मुस्लिम BJP नेता दुकान में घुसकर हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक- वीडियो

ये भी पढ़े: अकोला: अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, ₹1.59 लाख पहुंचा सोना; किराना और तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव

आठ दिन तक कार्रवाई नहीं

इस गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी। बावजूद इसके आठ दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि क्या कारण है कि मामले को दबाने का प्रयास किया गया। नागरिकों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Akola sand mafia attack police tractor illegal sand mining maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 04:11 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Illegal Sand Mining
  • Maharashtra
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.