अकोला: 4 सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत को मंजूरी, 12.75 करोड़ का निधि स्वीकृत
Akola News: ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीण सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने हेतु 12.75 करोड़ की मंजूरी मिली। चार सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत होगी, जिले में अधिकतर कपास क्षेत्र असिंचित है।
- Written By: पूजा सिंह
4 सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत को मंजूरी (फाइल फोटो)
Approval For Repair Of Irrigation Projects: आगामी ग्राम पंचायत चुनावों की पृष्ठभूमि में ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु चार सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत के लिए कुल 12.75 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। यह निधि मृद व जलसंधारण विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। गत वर्ष जिले में 1,34,267 हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुआई हुई थी, जिसमें अधिकांश क्षेत्र वर्षा पर निर्भर और असिंचाई था।
- पर्याप्त सिंचाई न होने से उत्पादन प्रभावित होता है। ऐसे में छोटे-बड़े सिंचाई प्रकल्पों की नियमित मरम्मत आवश्यक है।
- घोंगा (मुर्तिजापूर तालुका): लघु सिंचाई योजना की मरम्मत हेतु 3.57 करोड़ मंजूर सिंचाई क्षमता 350 हेक्टेयर।
- रंभापुर कोल्हापुरी बंधारा: 76 लाख की मंजूरी, प्रलंबित देयकों के भुगतान हेतु।
- पिंजर-1 व पिंजर-2 (बार्शीटाकली तालुका): 8 लाख की मंजूरी, निर्माण कार्य के प्रलंबित देयकों हेतु।
- वडगांव स्टाक तालाब (मुर्तिजापुर): मरम्मत हेतु 7.69 करोड़ मंजूर।
- अतिरिक्त सरकारी परिपत्र: 3.42 करोड़ की अतिरिक्त निधि स्वीकृत है।
ग्रामसभा में देना होगा विवरण
मरम्मत कार्यों का विवरण ग्रामसभा में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। गाद निकालने का कार्य जनसहभाग, रोजगार गारंटी योजना या यांत्रिकी विभाग के माध्यम से किया जाएगा। यदि प्रस्तावों में कोई खामी या अपूर्ण जानकारी पाई जाती है, तो संबंधित प्रादेशिक जलसंधारण अधिकारी और क्षेत्रीय अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।
ये भी पढ़ें : विधायक संग्राम जगताप के भड़काऊ बयान पर विवाद, अकोला न्यायालय में दर्ज हुआ आपराधिक मामला
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
भारी बारिश से फसल बर्बाद, फिर भी नहीं मिला बीमा; मानोरा के किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
अकोला में बरसात में डायरिया से बचाव पर जोर, 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
अकोला के शिवनी मलकापुर में पल्स पोलियो अभियान संपन्न, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद
यह कदम ग्रामीण सिंचाई व्यवस्था को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
