Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रबी फसलों के लिए अनुकूल मौसम, अगले सप्ताह से शुरू होगी बुआई, तैयारियों में जुटे किसान

Akola agriculture News: अकोला जिले में रबी की बुआई के लिए मौसम अनुकूल है। खेतों में नमी बनी रहने से किसानों ने बुआई की तैयारियां तेज कर दी हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 29, 2025 | 09:27 PM

रबी फसलों के लिए अनुकूल मौसम (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: इस वर्ष रबी सीजन की फसलों की बुआई के लिए जिले में मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। किसान इन दिनों बदरीले मौसम के छंटने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में बुआई शुरू की जा सके। जिले के सभी क्षेत्रों में इस वर्ष अच्छी बारिश होने से खेतों में गहराई तक नमी बनी हुई है, जो रबी फसलों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगी।

किसान इन दिनों खेतों की जुताई, समतलीकरण और बीज उपचार जैसी तैयारियों में व्यस्त हैं। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश के कारण बुआई कार्य में थोड़ी बाधा आई है। जिन किसानों ने पहले से खेत तैयार कर रखे थे, वहां बेमौसम बारिश के कारण घास-फूस उग आई है। ऐसे में किसान अब आसमान साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बुआई का कार्य शुरू किया जा सके।

इस बार चने की सर्वाधिक बुआई

इस वर्ष जिले में रबी फसलों की बुआई 1 लाख 74 हजार 450 हेक्टेयर क्षेत्र में की जाने की योजना है। इसमें सर्वाधिक 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चने की फसल बोई जाएगी। इसके अलावा 30 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 4 हजार हेक्टेयर में ज्वार, 100 हेक्टेयर में करडी, 350 हेक्टेयर में मक्का, और लगभग 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज एवं अन्य सब्जियां बोई जाएंगी।

इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने से जिले के सभी जलप्रकल्प शत-प्रतिशत क्षमता तक भर चुके हैं। इससे किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। कृषि विभाग ने जिलेभर के किसानों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़े: राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर गांवों के नामों में खामियां, यात्री परेशान, सुधार की मांग

18 हजार 732 मेट्रिक टन खाद उपलब्ध

रबी सीजन की तैयारी के लिए जिले में 61,189 क्विंटल बीज की मांग कृषि आयुक्तालय को भेजी गई है। वहीं 93 हजार 700 मेट्रिक टन रासायनिक खाद की मांग की गई है। 30 सितंबर तक जिले में 18 हजार 732 मेट्रिक टन खाद उपलब्ध है।

रबी फसलों की बुआई मुख्य रूप से अकोला, अकोट, बालापुर, बार्शीटाकली, तेल्हारा, पातुर और मुर्तिजापुर तहसीलों में की जाएगी। इन क्षेत्रों में चना, गेहूं, ज्वार, मक्का, सूरजमुखी, प्याज और अन्य सब्जियों की खेती का प्रमुखता से समावेश रहेगा।

Akola rabi crop sowing weather favorable farmers preparation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 09:27 PM

Topics:  

  • Akola
  • Maharashta
  • Vidarbha Farmers

सम्बंधित ख़बरें

1

अकोला में पहली बार नई धारा के तहत कानून का शिकंजा, संगठित अपराध में लिप्त आरोपियों पर सख्त कार्रवाई

2

गोंडपिपरी भारी वर्षा प्रभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल, विधायक देवराव भोंगले के प्रयास सफल

3

अतिवृष्टि राहत: चंद्रपुर में 67 करोड़ 43 लाख रुपए वितरित, वरोरा में पालकमंत्री ने दी जानकारी

4

राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर गांवों के नामों में खामियां, यात्री परेशान, सुधार की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.