Akola News: अकोला में प्रहार अपंग क्रांति संगठन का स्मार्ट कार्ड वितरण शिविर आयोजित
Akola Smart Card Distribution: अकोला में प्रहार अपंग क्रांति संगठन की ओर से स्मार्ट कार्ड वितरण शिविर आयोजित किया गया। दिव्यांगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को परिवहन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Smart Card Distribution (सोर्सः सोशल मीडिया)
Prahar Apang Kranti Sanghatana Akola: दिव्यांगों के हित में काम कर रहे तथा पूर्व मंत्री और दिव्यांगों के नेता बच्चू कडू द्वारा स्थापित प्रहार अपंग क्रांति संगठन की ओर से स्मार्ट कार्ड वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर को नागरिकों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।
स्थानीय गोरक्षण रोड स्थित गणेश विहार अपार्टमेंट परिसर में यह रचनात्मक कार्यक्रम प्रहार अपंग क्रांति संगठन की अकोला जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेल्वे प्रवासी महिला संगठन दिव्यांग आघाडी के विदर्भ अध्यक्ष मनीषा खेडकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर खेडकर ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
दिव्यांगों के लिए स्मार्ट कार्ड वितरण शिविर
राज्य के पूर्व मंत्री तथा संगठन के संस्थापक बच्चू कडू के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत राज्य परिवहन महामंडल की योजना के अनुसार महिलाओं के आधे टिकट के लिए 12 वर्ष और उससे ऊपर की सभी महिलाएं, पुरुषों के आधे टिकट के लिए 65 वर्ष और उससे ऊपर के सभी पुरुष, तथा पूर्ण रूप से मुफ्त टिकट के लिए पात्र सभी महिला-पुरुष स्मार्ट कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
4 दिनों में हुई महीने भर की औसत बारिश… कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम फडणवीस, मुंबई की स्थिति पर जताई चिंता
नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bhandara News: पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री इस्तीफे की मांग, सांसद प्रशांत पडोले का हमला
बच्चू कडू संगठन की पहल
उन्होंने लोगों से स्मार्ट कार्ड निकलवाकर योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के जिलाप्रमुख मंगेश काले भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रहार अपंग क्रांति संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस उपक्रम की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
