अकोला में बिजली कटौती पर राष्ट्रवादी कांग्रेस का हल्ला बोल; महावितरण ने बुलाई अधिकारियों की ताबड़तोड़ बैठक
Akola News: अकोला शहर में बिजली कटौती, वोल्टेज के उतार-चढ़ाव और उपकरणों के नुकसान को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महावितरण को निवेदन सौंपा अधिकारियों की बैठक में समस्या के समाधान पर चर्चा की गई
अकोला में बिजली कटौती पर राष्ट्रवादी कांग्रेस का हल्ला बोल (सो. नवभारत)
Akola Mahavitaran News: अकोला शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती, वोल्टेज के उतारचढ़ाव, डीपी एवं ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाओं और नागरिकों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के नुकसान को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष शरदचंद्र पवार महानगर, अकोला की ओर से महानगर अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी के नेतृत्व में महावितरण के कार्यकारी अभियंता प्रशासन अजीत दिनोरे को एक महत्वपूर्ण निवेदन सौंपा गया।निवेदन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिनरात हो रही बिजली कटौती से नागरिकों को हो रही गंभीर परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।
भीषण गर्मी के इस दौर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही शहरभर में वोल्टेज के अत्यधिक कमज्यादा होने से फ्रिज के कंप्रेसर, टीवी, कूलर, पंखे, इन्वर्टर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की शिकायतें भी प्रमुखता से उठाई गईं। पक्ष की ओर से नुकसानग्रस्त नागरिकों को उचित भरपाई देने की मांग भी की गई। निवेदन में यह भी कहा गया कि मेंटेनेंस पर भारी खर्च के बावजूद डीपी और ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की जानमाल को खतरा बना हुआ है।
बिजली लाइनों की आपात जांच की मांगपक्ष ने बिजली आपूर्ति को तत्काल सुचारू करने, वोल्टेज समस्या का स्थायी समाधान करने तथा सभी डीपी और बिजली लाइनों की आपात जांच की मांग की। विशेष बात यह रही कि निवेदन प्राप्त होते ही महावितरण प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों की ताबड़तोड़ बैठक बुलाई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में भीषण जल संकट: मनपा ने स्विमिंग पूल बंद करने का दिया आदेश, कोच विनय मराठे ने दी बाढ़ की चेतावनी
बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
वर्धा क्राइम अपडेट: बैंक रिकवरी एजेंट से लूट का मामला सुलझा, 30,500 कैश समेत डेढ़ लाख का माल जब्त
पुणे एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आई लावारिस बैग में मिला 21.5 किलो मादक पदार्थ
यह भी पढ़ें:- जलगांव: 3 किमी तक बिना ब्रेक के बेकाबू दौड़ी एसटी बस, 35 यात्री घायल; सुरक्षा बैरियर से टकराकर रुकी रफ्तार
बैठक में अकोला शहर की बिजली व्यवस्था, वोल्टेज समस्या, ट्रांसफॉर्मर की स्थिति तथा त्वरित सुधारात्मक उपायों पर चर्चा किए जाने की जानकारी मिली है। इससे नागरिकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी, कार्याध्यक्ष देवाभाऊ ताले, प्रदेश संगठक सचिव जावेद जकरिया,
समाजसेवक मोहम्मद फिरोज, जावेद ठेकेदार तथा मोहम्मद शफीक उपस्थित थे। पक्ष की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो महावितरण कार्यालय पर तीव्र आंदोलन और मोर्चा निकाला जाएगा।
