Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आई लावारिस बैग में मिला 21.5 किलो मादक पदार्थ

Pune Airport Customs: पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए एक लावारिस बैग से 2.5 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। तस्कर की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे है

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 21, 2026 | 04:19 PM

पुणे एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Airport Customs Hydroponic Ganja Seized: पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य का उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। यह मादक पदार्थ बैंकॉक से पुणे पहुंची एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में लावारिस मिले बैग से बरामद किया गया। अधिकारियों ने कुल 21 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है और मामले को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जोड़कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बैंकॉक से पुणे पहुंची फ्लाइट के यात्रियों द्वारा अपना सामान लेने के बाद भी एक बैग काफी देर तक कन्वेयर बेल्ट पर पड़ा रहा। लंबे समय तक किसी यात्री द्वारा बैग पर दावा नहीं किए जाने से कस्टम अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद बैग को कब्जे में लेकर उसकी विस्तृत जांच की गई।

तलाशी के दौरान बैग के भीतर बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया यह गांजा सामान्य गांजे की तुलना में अधिक महंगा और उच्च गुणवत्ता वाला माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

अगले महीने ST कर्मियों के वेतन पर संकट, आर्थिक मदद नहीं मिली तो थम सकतें हैं लालपरी के पहिए

पुणे में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PMPML और मेट्रो के लिए मिलेगा एक ही टिकट, 8 दिन में आएगी रिपोर्ट

Amravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी

मरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप

बैंकॉक से पुणे पहुंची थी अज्ञात यात्री की बैग

कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह की ओर संकेत करती है। बैग किस यात्री का था और इसे हवाई अड्डे तक कौन लेकर आया, इसकी पहचान के लिए एयरपोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- पुणे में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PMPML और मेट्रो के लिए मिलेगा एक ही टिकट, 8 दिन में आएगी रिपोर्ट

जांच एजेंसियां फ्लाइट के यात्रियों की सूची, यात्रा रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही हैं। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को पुणे हवाई अड्डे के जरिए होने वाली संभावित ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। समय रहते संदिग्ध बैग की पहचान होने से एक बड़ी तस्करी की साजिश नाकाम हो गई और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कस्टम विभाग इससे जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

Airport customs seizes pune hydroponic ganja worth crores from bangkok

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 04:19 PM

Topics:  

  • Airport
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.