वर्धा क्राइम अपडेट: बैंक रिकवरी एजेंट से लूट का मामला सुलझा, 30,500 कैश समेत डेढ़ लाख का माल जब्त
Wardha Bandhan Bank: वर्धा में बंधन बैंक के वसूली कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर मामला सुलझा लिया है।
- Written By: अंकिता पटेल
वर्धा, लूट, बैंक कर्मचारी, गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Wardha Bandhan Bank Robbery Case: वर्धा बंधन बैंक के बचत समूह वसूली कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूटने के मामले का तलेगांव-शापं पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी और एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल तथा लूटी गई रकम में से 30 हजार 500 रुपये नकद सहित कुल 1 लाख 50 हजार 500 रुपये मूल्य का माल बरामद किया है।
वसूली कर्मचारी की नजर हटते ही 48,750 रुपये से भरा बैग चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक रामदास मांडवगणे (24), निवासी धामणगांव जुना, बंधन बैंक में वसूली कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 9 जून को वे आनंदवाड़ी और भारसवाड़ा क्षेत्र से वसूली कर भीष्णूर गांव की ओर जा रहे थे।
रास्ते में लघुशंका के लिए रुकने पर उन्होंने नकदी से भरा बैग अपनी मोटरसाइकिल पर रखा था। इसी दौरान तीन युवक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 48 हजार 750 रुपये नकद थे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में भीषण जल संकट: मनपा ने स्विमिंग पूल बंद करने का दिया आदेश, कोच विनय मराठे ने दी बाढ़ की चेतावनी
बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
प्रयागराज के किशोर सम्प्रेक्षण गृह में किशोर की पिटाई का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा और थाने का घेराव
पुणे एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आई लावारिस बैग में मिला 21.5 किलो मादक पदार्थ
नाबालिग ने उगले वारदात को अंजाम देने के राज
जांच के दौरान पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने गौरव संजय डोलस (23), निवासी आनंदवाडी, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-27 बीएन-9145 और एमएच-40 एएच-7173 के साथ चोरी की रकम में से 30 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 1 लाख 50 हजार 500 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें:-वर्धा घरकुल अपडेट: जेसीबी किराया व खराब रेत के नाम पर लूट, शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा रेत घाट प्रशासन
वर्धा पुलिस के अनुसार मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्षा तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी आर्वी चंद्रशेखर ढोले के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक मंगेश भोवर के नेतृत्व में पुलिस हवलदार राजेंद्र जयसिंगपुरे, निखिल काले, अतुल अडसड तथा पुलिस कांस्टेबल अंकुश वडे ने ने की।
