प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
अकोला

महाराष्ट्र में आग उगल रहा आसमान: अकोला में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, जानें आपके शहर का हाल

Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के चलते अकोला में पारा 46.9°C पहुंच गया है, जिससे पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राज्य में लू के कारण दो मौतें हो चुकी हैं।

केतकी मोडक

Akola Highest Temperature: महाराष्ट्र में अप्रैल की गर्मी अब सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ रही, बल्कि जानलेवा साबित हो रही है। विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा तक पूरा राज्य लू की चपेट में है। यह गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है, जहां लातूर में एक मासूम बच्ची और एक किसान की मौत हीट स्ट्रोक से हो गई है।

महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई (36°C), ठाणे (37°C) और पुणे (41°C) में पारा लगातार बढ़ रहा है, जबकि नासिक और मालेगांव में तापमान 43.2°C तक पहुंच गया है। विदर्भ के अमरावती और वर्धा जैसे जिलों में पारा 46°C के पार है, जिससे पूरे क्षेत्र में लू की स्थिति बनी हुई है।

अकोला में रिकॉर्ड तोड़ तपिश और लू का कहर

इन सबके बीच अकोला लगातार देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ। यहां लगतार सूरज की तपिश अपना कहर बरपा रही है। अकाेला में 46.9° C तापमान के साथ पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार, 26 अप्रैल को अकोला में इस सीजन का सबसे भयानक तापमान 46.9°C दर्ज किया गया, जिसने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। राज्य में सूरज के तेवर इतने है की दोपहर होते ही सडकों पर करफ्यू का मंजर नजर आता है।

शहरवार तापमान

शहर तापमान (°C)
मुंबई 36
ठाणे 37
पुणे 41
नासिक 43.2
मालेगांव 43.2
अमरावती 46
वर्धा 46
अकोला 46.9

अकोला के पिछले पांच साल के आंकड़े

वर्ष माह तापमान
2021 मई 44.0°C
2022 अप्रैल/मई 46.0°C
2023 अप्रैल/मई 45.4°C
2024 अप्रैल/मई 45.8°C
2025 मई की शुरुआत में 45.6°C

मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, पांच साल पहले अप्रैल 2020 में 47.7°C का उच्चतम स्तर देखा गया था, लेकिन इस साल की निरंतरता और गर्मी की तीव्रता ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अकोला के साथ-साथ पड़ोसी जिले अमरावती (46.8°C) और वर्धा (46.4°C) में भी पारा 46 डिग्री के पार जा चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अकोला के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका अर्थ है कि अगले 48 घंटों तक लू का प्रकोप और बढ़ सकता है।

कब मिलेगी गर्मी से राहत ?

RMC के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार ने के अनुसार अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर तथा नागपुर जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि कई अन्य जिलों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। IMD ने अकोला, अमरावती और वर्धा के लिए ऑरेंज अलर्ट और नागपुर, चंद्रपुर तथा यवतमाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, मंगलवार के बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है और पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी