-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Police Rescued A Girl Who Had Absconded From Amravati
Akola News: 20 लाख रुपये और जेवर लेकर घर से निकली युवती, अकोला पुलिस ने बचाई जान
- Written By: अपूर्वा नायक
पारिवारिक विवाद के चलते एक लड़की अमरावती से भागकर अकोला पहुंची। बताया जा रहा है कि ये युवती अपने मामा के घरे से 20 लाख रुपये का नकद और कीमती जेवरात लेकर अकोला आयी थी।

अकोला न्यूज
Akola News In Hindi: अमरावती की एक युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर अपने मामा के घर से 20 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात लेकर अकोला की ओर रुख किया। यह घटना सामने आते ही सिविल लाइन्स पुलिस की सतर्कता से युवती का जीवन सुरक्षित बचाया गया। पुलिस ने युवती को नकदी और जेवरात सहित उसके मामा के सुपुर्द कर दिया।
मध्यवर्ती बस स्थानक चौकी के पुलिस कर्मचारी नियमित गश्त पर थे, तभी उन्होंने एक युवती को घंटों अकेले बैठे देखा। संदेह होने पर पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि युवती के पास 15 से 20 लाख रु की नकदी और सोना था। चौकी के पुलिस कर्मचारी राम गावंडे ने तत्काल जांच की, लेकिन युवती ने बैग को कचरा पेटी के नीचे छिपा रखा था।
महिला पुलिस कर्मी की अनुपस्थिति में उन्हें कठिनाई हुई, जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइन्स थाने की प्रभारी मालती कायटे को सूचना दी। पुलिस वाहन पहुंचने से पहले ही युवती ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक महिला बस परिचालक की मदद से उसे रोका गया और थाने लाया गया। कुछ समय बाद एक व्यक्ति युवती की तस्वीर लेकर उसे ढूंढते हुए बस स्थानक पहुंचा। पूछताछ में वह युवती का मामा निकला। इसके बाद अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। सभी को सिविल लाइन्स थाने लाया गया, जहां युवती का समुपदेशन कर उसे शांत किया गया और परिजनों को समझाकर सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए विशेष सर्वे अभियान, आयु अनुरूप मिलेगा प्रवेश
Akola News: अकोला में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में AAP का हस्ताक्षर अभियान
Akola News: अमृत योजना चरण-2 में देरी, अकोला की 217 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना अटकी
अकोला कांवड़ यात्रा: शिवभक्तों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘आपला दवाखाना’ को 2 लाख की मंजूरी
ये भी पढ़ें :- अकोला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जताया आभार, कार्यक्रम में 5 जिलों से बड़ी भागीदारी
बस स्थानक पर घंटों अकेली बैठी रही युवती
गुस्से में घर से निकली युवती को यह समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाना है और किसके पास आसरा लेना है। इसी कारण वह अकोला के मध्यवर्ती बस स्थानक पर घंटों अकेली बैठी रही। लेकिन पुलिस की समयसूचकता और संवेदनशीलता के चलते उसका जीवन सुरक्षित बचाया गया और उसे सही समय पर परिजनों के पास पहुंचाया गया।
Akola police rescued a girl who had absconded from amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMदतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Jul 15, 2026 | 10:53 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
Jul 15, 2026 | 10:47 PMकेन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PMया तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM














