Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में परी बिंदी घर की आड़ में हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा; मनपा ने चलाया बुलडोजर

Akola Pari Bindi Ghar News: अकोला के 'परी बिंदी घर' में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के खुलासे के बाद मनपा ने बड़ी कार्रवाई की। दूकान के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 06, 2026 | 05:49 PM

सिटी कोतवाली पुलिस ने 'परी बिंदी घर' दूकान पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया (इमेज- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Encroachment Action Akola News: अकोला शहर के गांधी रोड क्षेत्र में घटी घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। महिलाओं का विश्वास जीतने वाले ‘परी बिंदी घर’ नामक कॉस्मेटिक दूकान के पीछे विकृति, यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का केंद्र होने का खुलासा हुआ। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए मनपा प्रशासन ने बुधवार की देर शाम ‘परी बिंदी घर’ दूकान पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया।

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह अमानवीय अत्याचार वर्ष 2024 से 2026 तक जारी था। अंततः पीड़िता ने साहस जुटाकर शिकायत दर्ज कराई और इस घृणित रैकेट का पर्दाफाश हुआ। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली थाने में सामूहिक दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में चार आरोपी सामने आए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।विवादित ‘परी बिंदी घर’ मामले में पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा ने भी हस्तक्षेप करते हुए स्थल का मापन करने की मांग की थी।

अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और मनपा से अतिक्रमण हटाने की मांग की। मनपा के अतिक्रमण विरोधी पथक ने कार्रवाई करते हुए दूकान का मापन किया और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। गुरुवार को भी इसी के अंतर्गत कार्रवाई को पूरा गया है। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त डा. सुनील लहाने के आदेशानुसार, उपायुक्त विजय पारतवार और पूर्व जोन प्रमुख राजेश सरप के निर्देशों पर अतिक्रमण विभाग के अधिकारी चंद्रकांत इंगले, राहुल राऊत और प्रवीण मिश्रा द्वारा की गई।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र के युवाओं के लिए खुशखबरी, महिंद्रा लगाएगी 15,000 करोड़, हजारों को मिलेगा काम

अवैध निर्माण पर ‘आर-पार’ की लड़ाई, समर्थन किया तो सीधे निलंबन, महापौर डिंपल मेहता का आक्रामक आगाज़

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल 2026 से बदल जाएगा मुंबई-नागपुर-पुणे की ट्रेनों का टाइम-टेबल, देखें पूरी लिस्ट

Chandrapur News: ST की बसें शुरू, भाकपा के आंदोलन को मिली सफलता, यात्रियों को मिली राहत

यह भी पढ़ें:- अकोला: वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना को जल्द मिलेगी अंतिम मंजूरी; आठ जिलों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी

मिश्रा शिवसेना शिंदे गुट के महानगर प्रमुख राजेश मिश्रा द्वारा परी बिंदी घर इस दूकान को तोड़ने की मांग की गयी थी, उसी अनुसार मनपा द्वारा उस दूकान को तोड़ा गया है। इस बारे में राजेश मिश्रा का कहना है कि, परी बिंदी घर में हुए यौन शोषण के मामले में जो भी दोषी है उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

इसी तरह उन्होंने मांग की है कि, लव जीहाद को रोकने के लिए सरकार ने सख्त से सख्त कानून तैयार करना चाहिए, ऐसी विनती उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है। उन्होंने कहा कि, इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ती न हो इस ओर पुलिस ने गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस तरह की घटनाओं को रोकना बहुत जरूरी है।

Akola pari bindi ghar demolition exploitation case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 05:49 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola District News
  • Akola News
  • Anti-Encroachment Drive
  • Case of encroachment
  • Illegal Encroachment
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.