अकोला पंचायत समिति के मनरेगा कार्यालय पर सवाल: बंद दरवाजे से कामकाज पर नाराजगी, कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
Akola News: अकोला पंचायत समिति के मनरेगा कार्यालय में दरवाजा बंद कर काम करने और ग्रामीणों को रोकने पर विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए दोषियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।
- Written By: रूपम सिंह
Akola Panchayat Samiti MGNREGA Issue (सौजन्य-नवभारत)
Akola Panchayat Samiti MGNREGA Issue News: अकोला पंचायत समिति अकोला अंतर्गत कार्यरत रोजगार गारंटी (मनरेगा) कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कार्यालयीन समय में दरवाजा अंदर से बंद रखकर कामकाज किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में तीव्र नाराजगी फैल गई है मनरेगा योजना ग्रामीण गरीब मजदूरों के लिए आधारस्तंभ मानी जाती है।
काम का पंजीयन, हाजिरी, मजदूरी भुगतान, बिल मंजूरी और शिकायतों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुँचते हैं। लेकिन कई बार मुख्य दरवाजा बंद होने से नागरिकों को घंटों बाहर इंतजार करना पड़ता है। मजदूरी भुगतान और जानकारी लेने आए लाभार्थियों को अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो पा रही है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह केवल शासकीय लापरवाही नहीं बल्कि जानबूझकर टालमटोल करने का प्रयास है। शासन पारदर्शी और लोकाभिमुख प्रशासन का दावा करता है, लेकिन वास्तविकता में अकोला नागरिकों को बंद दरवाजों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मजदूरों की मजदूरी भी लंबित है और पूछताछ पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, प्रकाश तायडे ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
अकोला: मोर्णा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की 67 करोड़ की योजना अधर में, तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शोधन कार्य
अकोला में चार दिनों में पहुंचेगा 7,101 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को बड़ी राहत, प्रशासन सतर्क
तूफान से फसल नुकसान पर विधायक संजय कुटे सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल सहायता के निर्देश
यह भी पढ़ें:-वर्धा: इंदिरा गांधी चौक का सार्वजनिक प्रसाधनगृह एक साल से बंद, गंदगी बढ़ने से नागरिकों में नाराज़गी
अधिकारियों की कार्रवाई की मांग
ग्रामवासियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन का मार्ग अपनाने की चेतावनी दी गई है। इस प्रकार पंचायत समिति अकोला में प्रशासन की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
वरिष्ठों ने जारी किया शो-कॉज
इस मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि बिना वरिष्ठों को सूचना दिए कार्यालय से अनुपस्थित रहना और ग्रामवासियों को कार्यालय में प्रवेश से रोकना कार्यालयीन शिस्त का उल्लंघन है।
