Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में महावितरण की सख्ती, 99.71 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया पर वसूली अभियान तेज

Akola Mahavitaran: अकोला जिले में महावितरण ने बिजली बिल बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। 99.71 करोड़ रुपये के बकाये में अब तक 6,496 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 25, 2026 | 04:16 PM

अकोला महावितरण- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Mahavitaran Recovery Campaign: बिजली बिल की बकाया राशि को शून्य करने के उद्देश्य से महावितरण ने अकोला परिमंडल में विशेष वसूली अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत बकाया बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर कुछ लोगों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं, लेकिन महावितरण ने स्पष्ट किया है कि सभी बकायादारों पर बिना किसी पक्षपात के समान रूप से कार्रवाई की जा रही है।

महावितरण के अनुसार अकोला जिले में वर्तमान में 1 लाख 45 हजार 633 उपभोक्ताओं पर कुल 99.71 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इनमें से अब तक 12 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है, जबकि 6 हजार 496 उपभोक्ताओं का बिजली आपूर्ति कनेक्शन नियमों के तहत काट दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए समय पर बिलों की वसूली आवश्यक है।

99.71 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया

इसी उद्देश्य से पहले भी ‘मिशन 90 दिन’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें चालू बिल और पूर्व बकाया राशि की वसूली का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, अभियान को लेकर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि प्रभावशाली और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त उपभोक्ताओं पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि आम लोगों के कनेक्शन काटे जाते हैं। महावितरण ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी बकायादारों पर नियमों के अनुसार समान कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

अभी अंत नहीं हुआ है… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी मांग

क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा

Gondia News: गोंदिया की आंगनवाड़ी सेविकाएं परेशान, नेटवर्क समस्या से ऑनलाइन काम प्रभावित

समन्वय पोर्टल से साइबर ठगी का भंडाफोड़: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर दर्ज हुई FIR

बिल नहीं भरने पर कटेगा बिजली कनेक्शन

अकोला के मुख्य अभियंता दत्तात्रय बनसोडे ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्वाध सेवा उपलब्ध कराने के लिए बकाया राशि की वसूली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी उपभोक्त्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बार-बार सूचना देने के बावजूद बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन नियमानुसार काटे जाते रहेंगे।

ये भी पढ़े: Gondia News: गोंदिया में महिंद्रा ट्रैक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू, हर साल 120 युवाओं को प्रशिक्षण

घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे अधिक बकाया

महावितरण के आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे अधिक बकायादार घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता है। घरेलू श्रेणी में 1,33,909, वाणिज्यिक में 9,799, औद्योगिक में 1,241 तथा अन्य श्रेणी में 684 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है। कुल मिलाकर 10,996 उपभोक्ताओं के खिलाफ बकाया वसूली की कार्रवाई जारी है।

Akola mahavitaran electricity bill recovery campaign connection cut action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 04:08 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.