वर्धा: इंदिरा गांधी चौक का सार्वजनिक प्रसाधनगृह एक साल से बंद, गंदगी बढ़ने से नागरिकों में नाराज़गी

Wardha News: वर्धा के व्यस्त इंदिरा गांधी चौक पर बना सार्वजनिक प्रसाधनगृह एक साल से बंद है। रखरखाव के अभाव में इमारत खराब हो रही है और परिसर में गंदगी फैलने से नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है।
A public toilet at Wardha's busy Indira Gandhi Chowk remains locked for over a year. Lack of access has led to poor sanitation and health concerns for commuters and locals.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Indira Gandhi Chowk Wardha News: वर्धा शहर के व्यस्त चौराहों में से एक इंदिरा गांधी चौक में सार्वजनिक प्रसाधनगृह का निर्माण किया गया, निर्माणकार्य पूर्ण होकर 1 वर्ष से जादा का समय होते आ रहा है। फिर भी शुरू होने की प्रतिक्षा कायम है। तालाबंद प्रसाधनगृह को जाले लगने से पेंटिंग भी खराब हो रही है। परिसर में खुले में लोग पेशाब करने से अस्वच्छता का आलम है। इंदिरा गांधी चौक में पेट्रोलपंप के पिछे में प्रसाधनगृह का निर्माण नगर परिषद प्रशासन के माध्यम से किया गया है। इस चौराहे पर एसटी स्टैंड है।

जिससे बड़ी संख्या में नागरिक यहां आते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से लेकर इंदिरा गांधी चौक तथा दादाजी धुनिवाले चौक परिसर, पोस्ट ऑफीस चौक इस क्षेत्र में सार्वजनिक प्रसाधनगृह एक भी नहीं है। जिससे इंदिरा गांधी चौक की खुली जगह पर प्रसाधनगृह बनने के कारण भारी राहत मिलने वाली है। लेकिन एक वर्ष से जादा का समय बीत गया है।

लेकिन प्रसाधनगृह नागरिकों के लिए खुला नहीं किया गया। वर्तमान स्थिती में प्रसाधनगृह की इमारत पर धुल जमने के साथ ही जाले लग गए है। जिससे पेंटींग भी खराब हो रही है। इतना ही नहीं तो प्रसाधनगृह को ताला लगा रहने से तथा दरवाजे के पास तथा परिसर में लोग पेशाब करते दिख रहे है। जिसके कारण सर्वत्र गंदगी का आलम है। तकनिकी समस्याओं को दूर कर जल्द सार्वजनिक प्रसाधनगृह जनता के लिए शुरू करें, ऐसी मांग जोर पकड़ रही है।

शहर में सार्वजनिक प्रसाधनगृह का अभाव

वर्धा शहर में सार्वजनिक प्रसाधनगृह का अभाव है। मार्केट परिसर में केवल एक ही प्रसाधनगृह है जो महाराष्ट्र बैंक के पिछे स्थित है। ऐसे में शहर में शॉपींग व अन्य काम के लिए बाहर जाने पर पेशाब की समस्या निर्माण होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम हो रहा है। पेशाब से जुडी बिमारी से ग्रस्त लोगों को खुले में पेशाब करने के बजाए दुसरा विकल्प नहीं रहता। ऐसे में इंदिरा गांधी चौक परिसर में निर्मित प्रसाधनगृह को ताला लगा रहने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com