कांच तोड़कर पुलिसकर्मी के घर में घुसा अनजान जानवर, अकोला में तेंदुए की अफवाह या सच?
Akola News: अकोला के न्यू तापड़िया नगर में एक घर में खिड़की तोड़कर वन्य प्राणी के घुसने से दहशत फैल गई। परिवार ने तेंदुआ बताया पर वन विभाग को पदचिह्न नहीं मिले। वन विभाग ने जांच शुरू की।
- Written By: आकाश मसने
तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Leopard News: अकोला शहर के एक मकान में खिड़की कांच तोड़कर घुसे तेंदुए की खबर से परिसर में खलबली मच गई। बताया जाता है कि न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र में श्री गजानन महाराज मंदिर के पास स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस कर्मचारी विलास बंकावार का निवासस्थान है। इनके घर में रात के समय तेंदुआ घुसा तथा तोड़ फोड़ में घर का काफी नुकसान हुआ।
घर के लोगों ने बताया कि घर की तीसरी मंजिल पर टावर के कांच फोड़कर यह वन्य प्राणी फरार हो गया। इस घटना के बाद घर के लोग काफी घबरा गये थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। इसी के साथ साथ वन विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गयी।
जंगल जैसा है इलाका
न्यू तापड़िया नगर से लगकर काफी खुली जगह है जहां काफी पेड़ पौधे होने से यह क्षेत्र जंगल के समान दिखाई देता है। बंकावार परिवार के सदस्यों का कहना है कि रात के समय उनके घर में तेंदुआ घुसा था तथा तीसरी मंजिल पर टावर के कांच फोड़कर तोड़फोड़ कर फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: नागरिकों को समय पर मिले सरकारी सेवाएं, राज्य सेवा हक्क आयुक्त अरुण डोंगरे के निर्देश
अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
Akola News: आषाढ़ी एकादशी पर अकोला में गूंजा विठ्ठल नाम, गजर विठूचा कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु
Akola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई
लोगों में फैली दहशत
इस कारण इस संपूर्ण क्षेत्र में तेंदुए की दहशत निर्माण हो गयी है। जहां एक ओर वन विभाग ने तेंदुए के आगमन का खंडन किया है वहीं आस पास के परिसर के लोगों का कहना है कि वह प्राणी तेंदुआ ही था।
यह भी पढ़ें:- अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ी, राणा कपूर के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी, 12 दिसंबर को होगी सुनवाई
जानकारी मिलते ही अकोला सर्कल के वनपाल गजानन गायकवाड़, मानद वन्य जीव रक्षक बाल कालणे इसी तरह देवेंद्र तेलकर, वन विभाग के संघपाल तायड़े, यशपाल इंगले ने तुरंत घटना स्थल पर भेट दी तथा संपूर्ण क्षेत्र का बारिकी से निरीक्षण किया।
वह प्राणी तेंदुआ ही था स्पष्ट नहीं
अकोला सर्कल के वनपाल गजानन गायकवाड़ ने कहा कि न्यू तापड़िया नगर में बंकावार के निवासस्थान पर वन्य प्राणी के घुसने की घटना घटी है। वन विभाग के अधिकारी तथा रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल और परिसर का निरीक्षण किया है। वहां हमें कुछ सफेद बाल मिले हैं। लेकिन कहीं भी तेंदुए के पद चिन्ह नहीं मिले हैं। इस कारण यहां तेंदुआ ही आया था यह स्पष्ट नहीं हो रहा है।
वन विभाग ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों का काम है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। इसी तरह इस क्षेत्र में इस तरह की कोई भी गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस विभाग या वन विभाग से सीधे संपर्क करें।
