मदर डेयरी भूमि प्रस्ताव पर अकोला मनपा में हंगामा, शिवसेना पार्षद सागर भारुका 15 दिन के लिए निलंबित
Mother Dairy Akola: अकोला महानगरपालिका की आमसभा में मदर डेयरी के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। शिवसेना पार्षद सागर भारुका को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
अकोला महानगरपालिका- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका की आम सभा गुरुवार को आयोजित की गयी थी। इस आमसभा में अपेक्षा के अनुरूप जमकर हंगामा हुआ। मदर डेयरी के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि महापौर शारदा खेड़कर ने शिवसेना पार्षद सागर भारुका को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया और सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें सभागार से बाहर भेजने के निर्देश दिए, इसके बाद बैठक को 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।
इसके बाद सांसद निधि से शहर के कुछ प्रभागों में ओपन जिम स्थापित करने के प्रस्ताव पर चचर्चा हुई। जिन प्रभागों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया था, वहां के पार्षदों ने नाराजगी जताई, अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी चरण में शेष प्रभागों में भी ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। प्रभाग क्र।12 के गीता नगर क्षेत्र में मदर डेयरी के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव चर्चा के लिए रखा गया।
10 मिनट के लिए स्थगित हुई सभा
मनपा के अभियंता संदीप गावंडे ने बताया कि मदर डेयरी के लिए 5×5 की जगह मंजूर करने का प्रस्ताव है। इस पर शिवसेना पार्षद सागर भारुका ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह 5×5 फीट नहीं, बल्कि 5×5 वर्ग मीटर की भूमि है और इस संबंध में सदन को गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे के नए नियम लागू: महिलाओं के डिब्बे में घुसने पर 2,500 रुपये जुर्माना, बिना टिकट यात्रा पर भी सख्ती
नागपुर की होनहार डॉक्टर की सांगली में दर्दनाक मौत, कार ने मारी टक्कर; MBBS के बाद MS कर रही खुशी मुंधड़ा
BMC की नई पहल: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन और QR कोड सेवा अब सभी वार्डों के CFC में होगी उपलब्ध
मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
15 दिन के लिए निलंबित
इस दौरान उनके शब्दों पर महापौर शारदा खेड़कर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सदन में महिला सदस्य भी मौजूद हैं, इसलिए भाषा का संयमित प्रयोग किया जाए। इस पर भारुका ने कहा कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं कहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
ये भी पढ़े: Akola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
महापौर ने कहा कि सागर भारुका अक्सर सदन में ऊंची आवाज में बोलते हैं। जवाब में भारुका ने कहा कि उनकी आवाज स्वाभाविक रूप से ऊंची है और वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। देखते ही देखते विवाद और बढ़ गया। सभा में उप महापौर अमोल गोगे, विजय अग्रवाल, मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने सहित अन्य अधिकारी व पार्षद उपस्थित थे।
ओपन जिम का उपयोग महिलाएं नहीं कर सकेंगी : न्नाणी
सभा में वीबीए के पार्षद सुनील इन्नाणी ने कहा कि, ओपन जिम का उपयोग हमारे शहर की महिलाएं नहीं कर सकेंगी इसलिए ओपन जिम न बनाते हुए जिम के लिए छोटे छोटे कमरों का निर्माण किया जाए, उन्होंने यह भी कहा कि, जिम के लिए लगाई गई सामग्री ओपन होने के कारण जल्दी खराब हो जाएगी।
