Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर की होनहार डॉक्टर की सांगली में दर्दनाक मौत, कार ने मारी टक्कर; MBBS के बाद MS कर रही खुशी मुंधड़ा

Nagpur Doctor Road Accident: सांगली में एमएस (MS) की पढ़ाई कर रही नागपुर की 25 वर्षीय युवा डॉक्टर खुशी मुंधड़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मारी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 07, 2026 | 02:09 PM

नागपुर की डॉक्टर खुशी मुंधड़ा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Doctor Dies In Sangli Road Accident: महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सांगली में उच्च चिकित्सा शिक्षा (MS) ले रही नागपुर की 25 वर्षीय युवा डॉक्टर खुशी पवन मुंधड़ा की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। अस्पताल से काम निपटाकर अपने कमरे पर लौटते समय एक अनियंत्रित कार चालक ने उनकी दोपहिया गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतका के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं माहेश्वरी समाज और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सांगली में मास्टर ऑफ सर्जरी की पढ़ाई कर रही थी खुशी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर के शिवाजीनगर स्थित दिग्विजय अपार्टमेंट की रहने वाली खुशी मुंधड़ा (25) ने हाल ही में अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। आगे की उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने सांगली स्थित भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज में मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था।

अस्पताल से लौटते समय हुआ हादसा

बुधवार, 5 अगस्त की रात खुशी अस्पताल में अपना काम खत्म करने के बाद दोपहिया वाहन से अपने कमरे की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक कार के चालक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए खुशी की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी।

सम्बंधित ख़बरें

BMC की नई पहल: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन और QR कोड सेवा अब सभी वार्डों के CFC में होगी उपलब्ध

मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध

Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

मिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत

उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशी दोपहिया से उछलकर दूर जा गिरीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और लहूलुहान अवस्था में खुशी को पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:- शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए

परिवार में मातम, शुक्रवार को अंतिम संस्कार

खुशी के पिता पवन मुंधड़ा नागपुर शहर में पीवीसी विंडो का व्यवसाय करते हैं और नगर माहेश्वरी सभा नागपुर जोन 4 के अध्यक्ष भी हैं। बेटी की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार गहरे सदमे में आ गया। परिजन तुरंत नागपुर से सांगली के लिए रवाना हो गए।

गुरुवार को सांगली के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे लेकर वे नागपुर लौट आए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को नागपुर में खुशी का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Nagpur young doctor khushi mundhada dies in sangli road accident wrong side car collision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 02:09 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Sangli News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.