Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: अकोला मनपा में गुंठेवारी नियमितीकरण को बढ़ा प्रतिसाद, 450 आवेदन मिले, 220 मंजूर

Akola Gunthewari Regularization: अकोला महानगरपालिका द्वारा गुंठेवारी नियमितीकरण के प्रस्ताव दोबारा स्वीकार किए जाने के बाद 450 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 20, 2026 | 03:07 PM

अकोला गुंठेवारी नियमितीकर- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Municipal Corporation:अकोला महानगरपालिका द्वारा गुंठेवारी नियमितीकरण के प्रस्ताव दोबारा स्वीकार किए जाने के बाद नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पिछले चार महीनों में 450 से अधिक आवेदन मनपा को प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 220 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। शेष आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी होने के कारण उनकी जांच और पूर्ति की प्रक्रिया जारी है। नगर रचना विभाग ने नागरिकों से 31 तक नियमितीकरण के लिए आवेदन करने की अपील की है।

इससे पहले मनपा ने गुंठेवारी नियमितीकरण के प्रस्ताव स्वीकार करना बंद कर दिया था, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने, भवन निर्माण अनुमति प्राप्त करने, बैंक ऋण लेने तथा भूखंड की खरीदी, बिक्री जैसे कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

अकोला मनपा ने 220 प्रस्तावों को दी मंजूरी

नियमितीकरण नहीं होने के कारण अधिकृत ले-आउट तैयार नहीं हो पा रहे थे, जिससे अनेक प्रकरण लंबित थे। विभिन्न राजनीतिक दलों की मांग के बाद मनपा की नई महासभा ने प्रस्ताव स्वीकार करने का निर्णय लिया और प्रशासन ने निर्धारित अवधि के लिए प्रक्रिया पुनः शुरू की।

सम्बंधित ख़बरें

नया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA

Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं

किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड

आवेदन जांच का कार्य तेज

नगर रचना विभाग के अनुसार प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद बड़ी संख्या में नागरिक आवेदन जमा करा रहे हैं। अब तक प्राप्त 450 से अधिक आवेदनों में से 220 को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि शेष प्रस्तावों की जांच जारी है। जिन आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें संबंधित आवेदकों से पूरा कराने की प्रक्रिया चल रही है।

अधूरे दस्तावेजों से मंजूरी में देरी

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिकांश लंबित प्रस्तावों में दस्तावेजों की कमी के कारण मंजूरी में विलंब हो रहा है। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रूप से संलग्न करें, ताकि नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके,

ये भी पढ़े: अकोला में गोवंश मांस की अवैध बिक्री पर उरल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

गुंठेवारी नियमितीकरण के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, बॉन्ड पेपर पर शपथ पत्र व नोटरीकृत प्रतिज्ञापत्र, स्व-घोषणा पत्र, 31 दिसंबर 2020 से पूर्व का विक्रय या खरीद दस्तावेज, फॉर्म ‘डी’ अथवा सात बारा, अधिकृत अभियंता द्वारा प्रमाणित मापन नक्शा, ले-आउट नक्शा, चालू वर्ष का संपत्ति कर भुगतान रसीद, आधार कार्ड, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी प्रमाणपत्र, जियो-टैग फोटो, अक्षांश-देशांतर सहित स्थल का फोटो, भवन के छायाचित्र, अभियंता द्वारा तैयार नक्शे की तीन प्रतियां तथा गुंठेवारी नियमों के अनुसार तैयार माप-नक्शे की तीन प्रतियां अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होंगी।

Akola municipal corporation gunthewari regularization applications

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.