अकोला: 16 मई से शुरू होगी घर-घर जनगणना, मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Akola Municipal Corporation: अकोला मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने जनगणना 2026 के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा है। 16 मई से 1161 कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए डेटा संकलित करेंगे।
मनपा आयुक्त सुनील लहाने (सोर्स: नवभारत)
Akola Census 2026: अकोला जनगणना की जानकारी संकलित करने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना करने के लिए जो भी अधिकारी और कर्मचारी आपके यहां आएंगे उन्हें आप लोग पूरा सहयोग दें, यह आवाहन मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने पत्रकार परिषद में किया। उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी।
घरगट सूची और विभागवार विभाजन महानगरपालिका क्षेत्र में जनगणना हेतु घरगट सूची तैयार की गई है। प्रत्येक घरगट में अधिकतम 200 घर अथवा 800 जनसंख्या का समावेश किया गया है। कुल 901 घरगट बनाए गए हैं, जिनमें पूर्व विभाग में 280, पश्चिम विभाग में 245, उत्तर विभाग में 136 और दक्षिण विभाग में 240 घरगट शामिल हैं।
कर्मचारी नियुक्ति और प्रशिक्षण उन्होंने बताया कि, जनगणना कार्य के लिए 993 प्रगणक और 168 पर्यवेक्षक, कुल 1161 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। संचालनालय, महाराष्ट्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 23 से 25 अप्रैल और 27 से 30 अप्रैल तक 800 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम चरण का प्रशिक्षण 4 से 6 मई के बीच होगा। प्रशिक्षण देने के लिए 17 क्षेत्रीय प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 5 मई से शुरू होगी नियमित सेवा, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम
अकोला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित और 5 को थमाया नोटिस
उद्धव ठाकरे ने अबांदास दानवे पर ही क्यों जताया भरोसा? जानें MLC उम्मीदवार बनाने के पीछे की 5 बड़ी वजहें
अकोला जनगणना की समयसारणी स्वगणना 1 मई से 15 मई 2026 तक होगी। घरगणना 16 मई से 14 जून 2026 तक, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक घरघर जाकर 33 प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी संकलित करेंगे। नागरिकों से अपेक्षाएँ नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी दें ताकि जनगणना का उद्देश्य सफल हो सके। प्रगणक और पर्यवेक्षक सुबह व शाम के सत्र में कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें:- अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम
नागरिकों से अनुरोध है कि वे उन्हें घर में छाया में बैठाकर जानकारी दें। परिवार की जानकारी प्रमुख व्यक्ति द्वारा देने से कार्य सुगम होगा। दोहरे नामांकन से बचने के लिए प्रगणकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। पाइंटरस्वगणना की विशेष प्रक्रिया 1 से 15 मई के बीच चार्ज अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक पदाधिकारी और शासकीय अधिकारियों के घर जाकर पोर्टल पर जानकारी भरेंगे।
इसके बाद मोबाइल पर 11 अंकों का यूनिक आईडी प्राप्त होगा, जिसे प्रगणक को घरभेट के समय देना होगा। प्रशासन की अपील जनगणना कार्य नागरिकों के सहयोग पर आधारित है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि नागरिकों के मन में कोई भ्रम न रहे और वे सहयोग करें तो जनगणना का काम सुगमता और तत्परता से पूरा होगा।
इस अवसर पर पत्र परिषद में विभाग प्रमुख अनिल बिडवे इसी तरह दिलीप जाधव, राजेश सरप, गजानन घोंगे, देविदास निकालजे, विठ्ठल देवकते, चंदन प्रसाद तथा जनसंपर्क अधिकारी भरत शर्मा उपस्थित थे।
