अकोला में महावितरण ने शुरू की ‘गो-ग्रीन योजना’, अब बिजली बिल होंगे पूरी तरह डिजिटल
Akola Digital Billing News: अकोला महावितरण अब ग्राहकों को कागजी बिल के बजाय ईमेल और एसएमएस पर डिजिटल बिल भेजेगा। 'गो-ग्रीन' योजना से कागजों की बचत होगी और ग्राहकों को समय पर बिल प्राप्त होंगे।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Maharashtra Electricity Billing News: महावितरण विभाग को हर साल बिजली ग्राहकों को कागजी बिल देने में करोड़ों रुपये खर्च होते थे। साथ ही समय पर बिल न मिलने की शिकायतें भी लगातार आती थीं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अब जिले में महावितरण जल्द ही ‘गो-ग्रीन योजना’ लागू करने जा रहा है। इस योजना के तहत आने वाले दिनों में बिजली बिल पूरी तरह पेपरलेस होंगे।
ग्राहकों को बिल केवल ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे। जिले में लाखों बिजली ग्राहक हैं जिन्हें अब तक हर महीने छापे हुए बिल घर तक पहुंचाए जाते थे। लेकिन कागजी बिलों के कारण महावितरण को भारी खर्च उठाना पड़ता था और समय पर बिल न मिलने से कई ग्राहक भुगतान टालते थे। इससे विभाग को समय पर राजस्व प्राप्त नहीं हो पाता था।
नई योजना से न केवल शिकायतें कम होंगी बल्कि करोड़ों रुपये की बचत भी होगी। डिजिटल बिलिंग सिस्टम महावितरण विभाग जल्द ही ग्राहकों को सूचना देगा कि अब बिजली बिल कागज पर नहीं भेजे जाएंगे। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल के जरिए डिजिटल बिलिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। ग्राहक अपने मोबाइल या अन्य उपकरणों पर सीधे बिल प्राप्त कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
भारी बारिश से फसल बर्बाद, फिर भी नहीं मिला बीमा; मानोरा के किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
यह भी पढ़ें:- अमरावती स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद खुलासा; दो गिरफ्तार, 3 फरार
घर बैठे भुगतान की सुविधा
गो-ग्रीन योजना का उद्देश्य कागज बचाना और बिजली बिलों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना है। ग्राहक अब एसएमएस लिंक के माध्यम से सीधे अपना बिल देख और भुगतान कर सकेंगे। इस तरह घर बैठे ही बिल भरने की सुविधा उपलब्ध होगी और विभाग को समय पर भुगतान प्राप्त होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्राहकों की सुविधा और विभाग की आर्थिक बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
