महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
Maharashtra Farm Loan Waiver: देवेंद्र फडणवीस ने ‘पुणे एग्रो हैकाथॉन 2026’ में किसानों के लिए 30 जून से पहले कर्जमाफी की घोषणा का संकेत दिया। कर्ज से परेशान किसान की आत्महत्या ने चिंता बढ़ा दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस किसान राहत (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Farm Loan Waiver News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘पुणे एग्रो हैकाथॉन 2026’ के समापन कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार 30 जून से पहले किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा करेगी। कर्जमाफी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कैबिनेट उपसमिति की बैठक भी पूरी हो चुकी है।
कुछ जिलों से अतिरिक्त तकनीकी जानकारी मांगी गई है, जो मिलते ही प्रक्रिया पूरी कर अंतिम निर्णय घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्जमाफी को लेकर सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
आवश्यकता से अधिक बिजली उपलब्ध
बिजली संकट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में ऊर्जा संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। आवश्यकता से अधिक बिजली उपलब्ध है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तकनीकी खराबी के कारण अस्थायी समस्याएं सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
राज्यात कोणतेही ऊर्जा संकट नसून, आवश्यकतेपेक्षा अधिक ऊर्जा उपलब्ध आहे. राज्य में किसी प्रकार का ऊर्जा संकट नहीं है, बल्कि आवश्यकता से अधिक ऊर्जा उपलब्ध है। (पुणे| 17-5-2026)#Maharashtra #Pune #PowerSupply pic.twitter.com/B7mNunOVdB — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 17, 2026
ये भी पढ़ें :- Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
बैंक कर्ज ने ली एक और किसान की जान
उधर, हिंगोली के जयपूरवाडी गांव में कर्ज और लगातार फसल नुकसान से परेशान एक किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 17 मई को सामने आई। सूचना मिलते ही हिंगोली ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया।
मृत किसान की पहचान मारोती नामदेव फालके के रूप में हुई, उसके पास करीब साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि थी, परिवार में मां, पत्नी और एक बेटा है। मारोती फालके ने खेती के लिए बैंक से कर्ज लिया था, पिछले दो-तीन वर्षों से फसल खराब होने के कारण वह आर्थिक और मानसिक तनाव में थे।
