अकोला कांवड़ यात्रा: शिवभक्तों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘आपला दवाखाना’ को 2 लाख की मंजूरी
Kanwar Yatra Health Services: अकोला में सावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद ने 'आपला दवाखाना' उपक्रम हेतु 2 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
अकोला कांवड़ यात्रा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Kanwar Yatra: सावन माह में गांधीग्राम से अकोला तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा विदर्भ की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में गिनी जाती है। भगवान महादेव के दर्शन हेतु हजारों शिवभक्त नंगे पाँव कई किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हैं।
इस दौरान थकान, निर्जलीकरण, रक्तचाप, लू, पैरों में चोटें और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत और निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जाने वाले आपला दवाखाना उपक्रम के लिए जिला परिषद ने 2 लाख का निधि मंजूर किया है।
शिवभक्तों को राहत
इस निर्णय से इस वर्ष की कांवड़ यात्रा में भाग लेने वाले हजारों शिवभक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पहल के पीछे वंचित बहुजन आघाड़ी के गुटनेता तथा नगरसेवक नीलेश देव का छह वर्षों से लगातार किया गया प्रयास है।
सम्बंधित ख़बरें
जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा
जिला परिषद अकोला के जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 15 जुलाई को जारी पत्र के अनुसार, गांधीग्राम स्थित कांवड़ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था हेतु 202627 के बजट से 2 लाख का प्रावधान किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त खर्च भी जिला परिषद वहन करेगी।
छह वर्षों का सतत प्रयास
कांवड़ यात्रा के दौरान हर वर्ष श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए नीलेश देव ने छह वर्ष पूर्व आपला दवाखाना उपक्रम की शुरुआत की थी। प्रारंभ में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के सहयोग से इसे चलाया गया।
लेकिन बढ़ती श्रद्धालु संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने जिला परिषद, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा। अनेक निवेदन, बैठकें और पत्राचार के बाद अंततः इस उपक्रम के लिए आधिकारिक निधि मंजूर हुई।
ये भी पढे़: Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
आपला दवाखाना की विशेषताएं
कांवड़ मार्ग पर 10 स्थानों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था, अस्थायी स्वास्थ्य जांच केंद्र, अनुभवी डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी, प्रशिक्षित स्वयंसेवक, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, पीने के पानी की सुविधा इन व्यवस्थाओं से यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध होगा।
व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा देना संभव होगा
नगरसेवक नीलेश देव ने कहा कि कांवड़ यात्रा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है। हर शिवभक्त सुरक्षित यात्रा पूरी कर घर लौटे, यही हमारी सच्ची इच्छा है। छह वर्षों से हम आपला दवाखाना उपक्रम के लिए प्रयासरत थे। अब जिला परिषद से निधि मंजूर होने के बाद और व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा देना संभव होगा।
