भक्ति के रंग में रंगा अकोला, पहुंचेगी श्री गजानन महाराज की पालकी, स्वागत को तैयार श्रद्धालु
Shegaon Palkhi Yatra : श्रीक्षेत्र शेगांव से निकली संत श्री गजानन महाराज की पावन पालकी यात्रा 23 जून को अकोला शहर में प्रवेश करेगी। श्रद्धालु उत्साह के साथ पालकी का स्वागत करने को तैयार हैं।
Palkhi Yatra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gajanan Maharaj Palkhi Yatra: विदर्भ की पंढरपुर के रूप में प्रसिद्ध श्रीक्षेत्र शेगांव के संतश्रेष्ठ श्री गजानन महाराज की पालकी यात्रा रविवार को शेगांव से भक्तिमय वातावरण में रवाना हुई थी। सोमवार को पालकी का दूसरा पड़ाव भौरद गांव में हुआ। अब 23 जून को सुबह 7 बजे संत श्री गजानन महाराज की पालकी भजन मंडलियों, अश्व, हाथी तथा लगभग 700 वारकरियों के साथ शहर में प्रवेश करेगी। पालकी के स्वागत के लिए शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने जोरदार तैयारियां की हैं।
भौरद में हुआ पालकी का पड़ाव
21 जून को यात्रा प्रारंभ होने के बाद पालकी का पहला पड़ाव नागझरी एवं रात्रि विश्राम पारस गांव में हुआ। सोमवार को सुबह गायगांव तथा रात्रि में भौरद गांव में पालकी का मुकाम रहा। इसके बाद मंगलवार को पालकी अकोला पहुंचेगी। शहर में प्रवेश डाबकी रोड रेलवे गेट की ओर से होगा, जहां श्रद्धालु भव्य स्वागत करेंगे।
700 वारकरियों के साथ शहर में प्रवेश करेगी पालकी
पालकी आगमन के अवसर पर पूरे शहर में गण गण गणात बोते के अखंड जयघोष, टालमृदंग की धुन और भजनकीर्तन से भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। संत गजानन महाराज के आगमन से शहरवासियों में उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
शुभ काम से पहले दही-शक्कर खाने की परंपरा क्यों है खास? जानिए आस्था, विज्ञान और मनोविज्ञान का अनोखा संगम
बैंकॉक से लाया जा रहा ₹2.27 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, दबोचा तस्कर
‘मैं टिकट मांगने मातोश्री नहीं गया था, मुझे खुद बुलाया गया’, शिंदे गुट में शामिल होते ही बरसे संजय दीना पाटिल
ये भी पढे़: ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी
युवा मंडल कर रहे तैयारियां
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पालकी के स्वागत को अविस्मरणीय बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, युवा मंडल, महिला बचत समूह, स्कूल और महाविद्यालय आगे आए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और मंदिर परिसरों को रंगोलियों, फूलों की सजावट और आकर्षक पताकाओं से सजाया जा रहा है।
