Vidarbha Heatwave Alert IMD प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Vidarbha Heatwave Alert IMD: महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र इस समय भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में है। अकोला 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अकोला का तापमान पिछले कुछ दिनों में न केवल भारत बल्कि दुनिया के सबसे गर्म स्थानों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुँच गया है। विदर्भ के अन्य जिलों जैसे अमरावती, वर्धा और नागपुर में भी पारा 42 से 43 डिग्री के पार चला गया है।
नागपुर वेधशाला के विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में हवाएं मुख्य रूप से उत्तर दिशा से विदर्भ की ओर बह रही हैं। ये हवाएं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शुष्क और अत्यधिक गर्म क्षेत्रों से होकर आ रही हैं। इस गर्म हवा के प्रवाह के कारण मध्य भारत और विशेषकर विदर्भ में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। आने वाले 8 दिनों तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।
ये भी पढ़ें- अशोक खरात के घर पर भी चले बुलडोजर, यशोमति ठाकुर ने की मांग, सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
अकोला के पुराने पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक मालवाहक ऑटो में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को अंदेशा है कि व्यक्ति की मौत लू (Heatstroke) लगने के कारण हुई है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होती है, तो यह इस सीजन में अकोला में लू से होने वाली पहली मौत होगी।
मौसम विभाग ने विदर्भ के लिए ‘येलो अलर्ट‘ जारी किया है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर निकलना अनिवार्य हो, तो सिर को कपड़े से ढंकें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। विदर्भ के प्रमुख शहरों में कल का तापमान कुछ इस प्रकार रहा:
हाइड्रेशन (पानी की मात्रा): पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो। नींबू पानी, ओआरएस (ORS), छाछ, नारियल पानी और कच्चे आम का पना लू से बचाता है। हल्का और सुपाच्य भोजन करें। अधिक तले-भुने, मसालेदार और बासी खाने से बचें। कच्चा प्याज लू से बचाव में बहुत कारगर है। बाहर निकलते समय हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। तेज धूप में निकलते समय सिर को टोपी, कपड़े या छतरी से ढकें। चश्मा (Sunglasses) और सनस्क्रीन का प्रयोग करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे बंद रखें और पंखे/AC का प्रयोग करें।