Pune में भीषण गर्मी का कहर, पारा 41°C पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD Yellow Alert Pune: पुणे में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। IMD ने येलो अलर्ट जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने और धूप से बचने की सलाह दी है।
pune-heatwave-yellow-alert-temperature-cross-41-degree
Pune weather forecast (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Heatwave Yellow Alert: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज के तीखे तेवरों के कारण शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार, 15 अप्रैल को पुणे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

शहर के विभिन्न हिस्सों में गर्मी की तीव्रता अलग-अलग दर्ज की जा रही है। जहाँ मध्य पुणे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, वहीं लोहगांव में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। पिछले 48 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की अचानक वृद्धि हुई है। मगरपट्टा, विश्रांतवाड़ी और हडपसर जैसे इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है।

Pune में उमस ने बढ़ाई बेचैनी

गर्मी का असर अब केवल दिन तक सीमित नहीं है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रातें भी गर्म और उमस भरी हो गई हैं। रविवार को न्यूनतम 20।3 तापमान डिग्री रहा, सेल्सियस जिसके मंगलवार तक 22 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। मिट्टी में नमी की कमी और बारिश न होने के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। नागरिक सुबह 11 से दोपहर 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। - अनुपम कश्यपी, पूर्व प्रमुख, आईएमडी पुणे

जनजीवन प्रभावित

  • आसमान साफ होने और शुष्क हवाओं के कारण वातावरण की नमी कम हो गई है, जिससे बेचैनी बढ़ गई है। कड़क धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
  • लोग स्कार्फ, टोपी और छतरियों के बिना बाहर निकलने से बच रहे हैं। बाजार में ठंडे पेय पदार्थों और रसीले फलों की मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक यात्रा न करें। हल्के सूती कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिएं और विशेष रूप से बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com