- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Highway Widening Environmental Crisis Tree Felling Heatwave 2026
अकोला: हाईवे चौड़ीकरण में हरियाली खत्म, पर्यावरण पर संकट; विकास की वेदी पर बलि चढ़े हजारों विशाल वृक्ष
Akola Highway News: हाईवे चौड़ाइकरण के कारण हरियाली खत्म, पर्यावरण पर संकट। विकास कार्यों के साथ संरक्षण की जिम्मेदारी भी जरूरी है।

Akola Highway News: अकोला में पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ाइकरण और नवीनीकरण का काम बड़े पैमाने पर हुआ है। चौड़ी और सीमेंट की आधुनिक सड़कें तो तैयार हो गई हैं, लेकिन इस विकास की कीमत पर्यावरण को चुकानी पड़ी है। हजारों पेड़ों की कटाई के चलते सड़कों किनारे की हरियाली लगभग खत्म हो चुकी है।
कभी इन मार्गों के दोनों ओर नीम, गुलमोहर और केसिया जैसे घने वृक्ष राहगीरों को छाया और ठंडी हवा देते थे, लेकिन अब इनकी जगह सूनी सड़कें नजर आती हैं। बालापुर रोड और मुर्तिजापुर रोड पर मौजूद पुराने पेड़ धीरे-धीरे चौड़ाइकरण के दौरान काट दिए गए, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हुआ है।
पेड़ों की कमी का असर अब मौसम पर भी दिखने लगा है। गर्मी के दिनों में तापमान अधिक महसूस होता है, वहीं सर्दियों में भी दोपहर के समय तेज गर्मी का अहसास होता है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में राहत, महावितरण की नई तकनीक से उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ
छत्रपति संभाजीनगर: ठेका अवधि खत्म होने को, नए टेंडर पर कोई आगे नहीं आया; छावनी परिषद के लिए बढ़ी परेशानी
आश्वासन नहीं, ट्रेन चाहिए: नगरवासियों का आक्रोश, मराठवाड़ा के साथ भेदभाव? संभाजीनगर को नहीं मिली ट्रेन
रेलवे में सख्ती: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-GRP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की कोशिश नाकाम
पौधारोपण के बाद नहीं होता संरक्षण
पौधारोपण किया भी जाता है, तो उसके संरक्षण और पोषण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। पानी और देखरेख के अभाव में कई पौधे सूख जाते हैं। इससे हरियाली बढ़ने के बजाय लगातार घटती जा रही है, जो आने वाले समय में और गंभीर समस्या बन सकती है।
पहले रहती थी छाया, अब सिर्फ धूप और धूल
- पहले इन मार्गों पर चलते समय पेड़ों की छाया और ठंडी हवा का अनुभव होता था, लेकिन अब राहगीरों को तेज धूप और धूल का सामना करना पड़ता है।
- विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण की ठोस योजना बनाना बेहद जरूरी हो गया है, अन्यथा आने वाले वर्षों में तापमान और प्रदूषण की समस्या और बढ़ेगी।
पानी की व्यवस्था जरूरी
विधायक वसंत खंडेलवाल ने बताया कि विधायक निधि से शिवर से रिधोरा तक वृक्षारोपण किया गया था, लेकिन पानी के अभाव में कई पौधे सूख गए। उन्होंने कहा कि आगामी जून-जुलाई में फिर वृक्षारोपण किया जाएगा, लेकिन इसके लिए संबंधित विभागों को मेंटनेंस और पानी की जिम्मेदारी लेनी होगी।
हाईवे पर पहले भी किया गया है वृक्षारोपण
ईगल इन्फ्रा के संचालक रामप्रकाश मिश्रा के अनुसार, मलकापुर से अमरावती तक 2023 में हाईवे किनारे विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए थे, जिनमें से कई आज भी जीवित हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उनकी देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को निभानी चाहिए।
Akola highway widening environmental crisis tree felling heatwave 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडियन एयर फोर्स से रिटायर होने पर अधिकारी को उनके बेटे ने किया सैल्यूट, भावुक वीडियो वायरल
Apr 06, 2026 | 02:18 PMThane Belapur में 338 एकड़ झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मंजूरी, नाईक के विरोध के बीच टेंडर जारी
Apr 06, 2026 | 02:11 PMRTO में ‘हमाम’ का पर्दाफाश: 100 अफसरों ने अपने ही विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, बावनकुले तक पहुंची चिट्ठी!
Apr 06, 2026 | 02:09 PMछत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में राहत, महावितरण की नई तकनीक से उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ
Apr 06, 2026 | 02:07 PMCSK को मिली बड़ी खुशखबरी, Dewald Brevis हुए फिट; IPL 2026 में इस टीम के खिलाफ दिखेंगे खेलते
Apr 06, 2026 | 02:06 PMBobby Deol Emotional Speech: धर्मेंद्र को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बॉबी देओल हुए भावुक
Apr 06, 2026 | 02:01 PMछत्रपति संभाजीनगर: ठेका अवधि खत्म होने को, नए टेंडर पर कोई आगे नहीं आया; छावनी परिषद के लिए बढ़ी परेशानी
Apr 06, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM












