इंडियन एयर फोर्स से रिटायर होने पर अधिकारी को उनके बेटे ने किया सैल्यूट, भावुक वीडियो वायरल

IAF Retired Officer Video : IAF से रिटायर पिता का बेटे ने सैल्यूट कर किया स्वागत, भावुक वीडियो वायरल। लोगों ने रिटायर अधिकारी को “बेस्ट इंस्ट्रक्टर” बताया और बेटे के सम्मानजनक व्यवहार की भी तारीफ की।
Son’s salute leaves retired IAF officer emotional.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Son Salute IAF Retired Officer : देश की सेवा करने वाले सैनिकों के लिए सम्मान कभी खत्म नहीं होता, चाहे वे ड्यूटी पर हों या रिटायर हो चुके हों। ऐसा ही एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इंडियन एयर फोर्स (IAF) से रिटायर हुए एक अधिकारी का उनके परिवार ने बेहद खास अंदाज में स्वागत किया। इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें कोई भव्य आयोजन नहीं किया गया, बल्कि छोटे और सादे तरीके से इस पल को यादगार बनाया गया।

IAF से रिटायर होने पर अधिकारी को बेटे ने किया सल्यूट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘लक्ष्य की अन्नू’ नाम के पेज से शेयर किया गया है। कैप्शन में बेटे ने अपने पिता के लिए लिखा, “थैंक यू डैड, आपने हमें ड्यूटी और हिम्मत का सही मतलब सिखाया।”

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही रिटायर अधिकारी कार से उतरते हैं, उनका बेटा दरवाजे पर खड़ा होकर उन्हें सैल्यूट करता है। यह पल इतना भावुक होता है कि दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत करते हैं।

लोगों ने बेटे के इस सम्मानजनक व्यवहार की भी सराहना की

इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस भावुक पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई लोगों ने रिटायर अधिकारी को “बेस्ट इंस्ट्रक्टर” बताया, तो वहीं बेटे के इस सम्मानजनक व्यवहार की भी सराहना की जा रही है। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि सच्चा सम्मान किसी बड़े आयोजन से नहीं, बल्कि दिल से किए गए छोटे-छोटे प्रयासों से मिलता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com