रेनवॉटर हार्वेस्टिंग से मुंह मोड़ते नागरिक और कार्यालय 400 फीट से भी अधिक गिरा भूजल स्तर
Akola Water Crisis: अकोला में घटते भूजल स्तर और रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की अनदेखी के कारण जल संकट गहराता जा रहा है, जहां कई क्षेत्रों में 400 फीट तक खुदाई के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है।
Groundwater Depletion (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Groundwater Depletion: अकोला जिले में घटते पर्जन्यमान और भूजल स्तर को देखते हुए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य विकल्प माना गया है। शासन ने सभी शासकीय व निमशासकीय कार्यालयों को यह योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं।
लेकिन वास्तविकता यह है कि अधिकांश कार्यालयों ने इस योजना को नज़रअंदाज़ किया है। महापालिका क्षेत्र में भी नागरिकों को इसकी जानकारी और जागरूकता का अभाव है। भूजल स्तर में गिरावट पिछले कई दशकों से केवल भूजल का दोहन हो रहा है, जबकि वर्षा जल का उचित संचयन नहीं किया जा रहा।
भूजल स्तर तेजी से गिर रहा
परिणामस्वरूप गर्मी के मौसम में भूजल स्तर तेजी से गिरता है। कई क्षेत्रों में 300 से 400 फीट तक बोरिंग करने पर भी पानी नहीं मिल रहा है। योजना की दुर्दशा शासन के आदेशानुसार कई कार्यालयों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन समय पर देखभाल और मरम्मत न होने से अधिकांश यंत्रणा आज ठंडे बस्ते में पड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
शक के चलते दोस्त का गला रेतने की कोशिश, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में हमला
भगूर में नमो उद्यान पर राष्ट्रवादी-शिवसेना दल आमने-सामने, राष्ट्रवादी (अजित) की नगराध्यक्ष प्रेरणा बलकवडे भडकी
रिंग रोड भूसंपादन विवाद गहराया, किसान लामबंद, अधिकारियों पर मारपीट का आरोप
शिक्षिका की मिलीभगत से छात्रा से दुष्कर्म, कोचिंग संचालिका और उसके भतीजे पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
हर वर्ष हजारों लीटर वर्षा जल व्यर्थ बह जाता है। मनपा द्वारा कर में छूटमहापालिका प्रशासन नागरिकों को रेनवॉटर हार्वेस्टिंग लागू करने पर कर में छूट देता है। जलसंपदा विभाग ने जलजागृति सप्ताह मनाया, लेकिन अभी और भी जनजागृति की आवश्यकता है। तभी यह अभियान सफल हो सकेगा।
भविष्य में जल संकट अधिक गंभीर होगा
नागरिकों का कहना है कि यदि बारिश का पानी जमीन में नहीं समा सका, तो भविष्य में जल संकट अधिक गंभीर होगा। इसलिए शासन और महापालिका को इस योजना को गंभीरता से लागू कर देखभाल सुनिश्चित करनी चाहिए।
ये भी पढ़े: हाईप्रोफाइल नशा और प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, अकादमी की छात्रा के साथ दुष्कर्म
नये निर्माण कार्य मेंकोटरेन वॉटर हार्वेस्टिंग आवश्यकइस बारे में बातचीत करने पर मनपा के जलापूर्ति विभाग के अभियंता अमोल डोईफोडे ने बताया कि, शहर में जो भी घर, फ्लैट सिस्टिम या अन्य कोई इमारत का निर्माण कार्य हो रहा है उसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग कंपलसरी किया गया है।
इस ओर मनपा द्वारा बहुत गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। यदि इमारत निर्माण के समय कोई इस आदेश का पालन नहीं करेगा तो मनपा प्रशासन द्वारा उस पर कार्रवाई की जाएगी। अमोल डोईफोडे, अभियंता, जलापूर्ति विभाग, मनपा अकोला।
