- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Rape Pocso Case Gangapur Road Academy Minor Girl Drug Abuse
हाईप्रोफाइल नशा और प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, अकादमी की छात्रा के साथ दुष्कर्म
Nashik POCSO Case: नासिक के गंगापुर रोड क्षेत्र में एक अकादमी की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और नशे के आरोप में युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे शहर में सनसनी फैल गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

POCSO Case (सोर्स-फाइल फोटो- सोशल मीडिाया)
Gangapur Road Crime: गंगापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अकादमी में पढ़ने वाले दो उच्च वर्गीय परिवारों के युवक-युवती के प्रेम संबंध और नशे की लत का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। इस प्रकरण में एक 21 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसने शहर के संभ्रांत वर्ग में खलबली मचा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता गंगापुर बांध क्षेत्र की एक नामी अकादमी में 12वीं की छात्रा है। वर्ष 2025 में अकादमी के वार्षिक स्नेह सम्मेलन के दौरान उसकी पहचान संदिग्ध हर्षल बावा (21) से हुई थी। यह पहचान जल्द ही प्रेम संबंधों में बदल गई।
लेकिन आरोप है कि हर्षल ने पीड़िता को घुमाने और पार्टियों के बहाने नशे का आदी बना दिया। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि संदिग्ध ने अपनी कार (MH 15 GL 6557) में ले जाकर नशे की हालत में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के पिता कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके चलते उसकी मां अक्सर इलाज के लिए अस्पताल में रहती थीं। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर संदिग्ध और पीड़िता ने घर पर ही पार्टियां और नशे का दौर शुरू कर दिया।
पीड़िता को बाल कल्याण समिति की देखरेख में सौंपा गया
इतना ही नहीं, नशे की लत पूरी करने के लिए लड़की ने घर के पैसे भी खर्च किए। जब मां को इस बात की भनक लगी और उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की, तो पीड़िता ने हर्षल से ही शादी करने की जिद पकड़ ली। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गंगापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक शरमाले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक काजल मोरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। वर्तमान में पीड़िता को बाल कल्याण समिति की देखरेख में सौंपा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक से नासिक का क्या है कनेक्शन, CBI जांच में मास्टरमाइंड का खुलासा; जानें कैसे सामने आया था पेपर
नासिक TCS कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेश की रिपोर्ट, निदा खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
ये भी पढ़े: विकास के दावे अधूरे, ‘उड़ान’ योजना से अब भी वंचित गोंदिया, लोग अब भी नागपुर पर निर्भर; कब मिलेगा हक?
युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में दोनों परिवार शिक्षित और संपन्न हैं। पीड़िता की आयु 17 वर्ष 8 माह है। लेकिन हर्षल का परिवार और लड़की शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन मां ने इस विवाह से साफ इनकार कर दिया है। मां का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को जाल में फंसाकर उसका जीवन बर्बाद किया गया है। यह घटना एक कड़ा सबक है कि स्टेटस और पैसे के दम पर बच्चों को दी गई अत्यधिक छूट अभिभावकों के लिए कितनी महंगी साबित हो सकती है।
Nashik rape pocso case gangapur road academy minor girl drug abuse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक से नासिक का क्या है कनेक्शन, CBI जांच में मास्टरमाइंड का खुलासा; जानें कैसे सामने आया था पेपर
May 12, 2026 | 03:01 PMCentral Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
May 12, 2026 | 02:56 PMभोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, इन शहरों के लिए नॉन-स्टॉप विमान सेवा हो सकती हैं शुरू
May 12, 2026 | 02:56 PMभीषण गर्मी का कहर: संभाजीनगर में जलसंकट गहराया, 123 टैंकरों पर निर्भर 4.84 लाख लोग
May 12, 2026 | 02:55 PMवंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
May 12, 2026 | 02:53 PMयह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी
May 12, 2026 | 02:51 PMजबलपुर: तालाब में डूबे करण-अर्जुन, सर्च ऑपरेशन में एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
May 12, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM













