अकोला में मानसून की दस्तक, कई तहसीलों में अच्छी वर्षा, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Akola Rainfall Update: अकोला में मानसून की दस्तक से गर्मी-उमस से राहत मिली और औसतन 32.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि, किसानों को खेतों में बुआई के लिए अब भी एक दमदार बारिश का इंतजार है।
- Written By: केतकी मोडक
अकोला मानसून प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Akola District Monsoon Arrival: अकोला में किसानों का इंतजार खत्म हुआ। जून माह के आखिरी सप्ताह में यहाँ मानसून की बारिश ने दस्तक दी। इस बारिश के कारण किसानों ने राहत की सांस ली है। अब किसानों को बुआई के लिए दमदार बारिश का इंतजार है, क्योंकि किसान समुचित बारिश के बिना खेतों में खरीफ फसलों की बुआई शुरू नहीं कर सकते हैं। मंगलवार की शाम और बुधवार को जिले में मानसून की बारिश ने दस्तक दी और कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के आगमन से खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और अब किसानों को चिंता से कुछ राहत मिली है।
मंगलवार शाम अकोला शहर सहित जिले के विभिन्न भागों में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं, बिजली की गर्जना और बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। हालांकि तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई तथा निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। किसानों ने पहले ही बीज और खाद की व्यवस्था कर ली थी, लेकिन मानसून की देरी से उनकी चिंता बढ़ रही थी। अब किसानों को कुछ राहत मिली है। इसी तरह शहर में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। शहर में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुई अच्छी बारिश
अकोट, बालापुर, तेल्हारा, पातुर, मूर्तिजापुर, बार्शीटाकली तथा अकोला तहसील के अनेक गाँवों में भी जोरदार वर्षा हुई। बालापुर और अकोट में रात के समय तेज बारिश के कारण नालियां और सड़कें पानी से भर गईं। कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मोरगांव (भाकरे), कापशी, म्हातोडी और आसपास के गाँवों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। बालापुर तहसील के वाडेगांव क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा हुई, जबकि लोहारा क्षेत्र में देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। तेल्हारा तहसील और रौंदला परिसर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: एक महीने के इंतजार के बाद बारिश से किसानों को राहत, गाज गिरने से 4 लोगों की मौत
नागपुर खेल विभाग में हड़कंप! मिशन लक्ष्यवेध में अव्यवस्था के खिलाफ BJP आघाड़ी का हल्लाबोल, प्रशासन ने उठाए कदम
मध्य रेलवे RPF ने मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु SOS फीचर लॉन्च किया, जिससे रात में लाइव लोकेशन मिलेगी
नागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
तहसीलवार वर्षा
मंगलवार को अकोला जिले में दर्ज वर्षा के अनुसार अकोला में 25.3 मिमी, अकोट में 133.2 मिमी, तेल्हारा में 48.2 मिमी, बालापुर में 34.2 मिमी, पातूर में 23.9 मिमी, बार्शीटाकली में 20.6 मिमी तथा मूर्तिजापुर में 40.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले का औसत वर्षामान 32.7 मिमी रहा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार नियमित वर्षा होती रही, तो खरीफ फसलों की बुआई समय पर पूरी हो सकेगी और किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
सभी तहसीलों में हुई वर्षा
| तहसील | दर्ज की गई वर्षा (मिमी में) |
| अकोट | 133.2 मिमी |
| तेल्हारा | 48.2 मिमी |
| मूर्तिजापुर | 40.0 मिमी |
| बालापुर | 34.2 मिमी |
| अकोला | 25.3 मिमी |
| पातूर | 23.9 मिमी |
| बार्शीटाकली | 20.6 मिमी |
जानिए आगामी 4 दिनों के लिए विदर्भ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक अकोला जिले में मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का भी अनुमान है।
Next 5 days rainfall forecast and weather warning for Vidarbha Dated 24.06.2026#WeatherForecast #imdnagpur #IMDhttps://t.co/i92bcFAP1W@ChandrapurZilla @collectorchanda @KrishiCicr @InfoWashim @Indiametdept @ngpnmc @collectbhandara @CollectorNagpur @CollectorYavatm pic.twitter.com/j2l0rtzB63 — Regional Meteorological Centre, Nagpur (@imdnagpur) June 24, 2026
28 जून तक बारिश, तेज हवाएं
नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अकोला जिले में 24 जून से 28 जून तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने, बादलों की गर्जना और तेज बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
आवश्यक कार्य न होने पर घर से बाहर निकलने से बचने, पशुओं को पेड़ों या बिजली के खंभों एवं तारों के नीचे न बांधने तथा सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़ा होना खतरनाक हो सकता है। ऐसे समय में मोबाइल फोन का उपयोग भी यथासंभव टालने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों और आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को आवश्यक सावधानी बरतने तथा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
