अकोला में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, शहर में सड़कों के किनारे होंगे पौधारोपण
Akola Tree Plantation: अकोला में सड़कों के चौड़ीकरण में कटे पेड़ों से मार्ग तप रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत के लिए मनपा जुलाई से 15 फीट ऊंचे पौधे लगाएगी। इसमें नागरिकों से सहयोग मांगा गया है।
- Written By: केतकी मोडक
डॉ. सुनील लहाने और अजय तापड़िया (सोर्स - फोटो नवभारत)
Akola City Tree Plantation Drive: अकोला में गर्मी के मौसम में शहर की सभी सड़कें तपती रहती हैं, क्योंकि सड़कों के किनारे अब पेड़ नहीं हैं और यदि हैं भी, तो उनकी संख्या काफी कम है। एक समय था, जब शहर की सभी सड़कों के दोनों ओर विशाल पेड़ हुआ करते थे।
कुछ वर्ष पहले गौरक्षण रोड, मलकापुर रोड, नीमवाड़ी रोड, मंगरूलपीर रोड, लेडी हार्डिंग रोड, रतनलाल प्लाट मुख्य मार्ग, जठारपेठ, रामदासपेठ के साथ-साथ अकोट रोड और मूर्तिजापुर रोड पर भी सड़क के दोनों ओर केसिया, गुलमोहर तथा मुख्य रूप से नीम के विशाल पेड़ देखे जा सकते थे। पिछले कुछ वर्षों में कई सड़कों के नवीनीकरण के समय पेड़ काटे तो गए हैं, लेकिन लगाए नहीं गए।
15 फीट ऊंचे पेड़ लगाने का नियोजन : मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने
इस वर्ष जुलाई माह में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद शहर के विविध क्षेत्रों में पौधारोपण का नियोजन अकोला मनपा द्वारा किया गया है। इस बारे में बातचीत करने पर मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने बताया कि करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे वे ठीक ढंग से पनप सकेंगे और उन पेड़ों की बहुत अधिक देखभाल नहीं करनी पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र FDA ने होटलों और रेस्टोरेंट में अखबार में खाना परोसने पर रोक लगाई; उल्लंघन पर लाइसेंस होगा रद्द
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: विलास गजघाटे को कमान सौंपने की कोशिश से भड़का विवाद, ट्रस्टियों में अविश्वास चरम पर
रेल मंत्री के आदेश के बाद बोरीवली-कांदिवली स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम तेज, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
Yavatmal: एक महीने के इंतजार के बाद बारिश से किसानों को राहत, गाज गिरने से 4 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि इस पौधारोपण के कार्य में शहर के लोगों का सहयोग बहुत जरूरी रहेगा। अकोला मनपा द्वारा पेड़ लगाने के बाद उन पेड़ों को पानी देने की व्यवस्था भी की जाएगी, लेकिन पेड़ों की देखभाल में लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
वृक्षारोपण से ही मिल सकती है राहत : अजय तापड़िया
इस बारे में बातचीत करने पर शहर के पूर्व नगराध्यक्ष अजय तापड़िया ने कहा कि यदि अकोला शहर में सड़कों के किनारे और सभी क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाए और उन पेड़ों को समुचित रूप से बड़ा किया जाए, तभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में पौधारोपण करने का उनका भी मानस है।
उन्होंने आगे कहा कि वे पौधारोपण का महत्व समझते हैं और इस वर्ष पौधारोपण कार्यक्रम में वे सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरा सहयोग देंगे; क्योंकि इस समय शहर के सभी क्षेत्रों में पौधारोपण करना समय की मांग है। इससे ही पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा।
