Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 मार्च को होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में मूर्ख सम्मेलन, बहुरंगी कलाकारों की रहेगी उपस्थिति

Akola Murkh Sammelan: अकोला में 3 मार्च को होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें हास्य, व्यंग्य, जादू और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 02, 2026 | 02:55 PM

Rang Panchami program (सोर्सः सोशल मीडिय)

Follow Us
Close
Follow Us:

Holikotsav Event Akola: विगत पांच दशकों से अधिक समय से रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित किए जा रहे मूर्ख सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष स्थानीय डॉ. बाबासाहब आंबेडकर फोर ओपन एयर थिएटर में 3 मार्च को शाम 6 बजे से किया जाएगा। इस मूर्ख सम्मेलन में कलाकार मिमिक्री, जादू, एकांकी, व्यंग्य, विनोद, हास्य संगीत और नृत्य सहित विविध कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

मूर्ख सम्मेलन के मुखर्वाधिराज विशाल शर्मा अपने सहयोगियों के साथ विराट जुलूस निकालेंगे, जो सिटी कोतवाली के पीछे से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर कपड़ा बाजार, जैन मंदिर, गांधी चौक, महानगर पालिका और प्रमिलाताई ओक हॉल से होते हुए शाम 7 बजे डॉ. बाबासाहब आंबेडकर फोर ओपन एयर थिएटर पहुंचेगा। सम्मेलन में कलाकार विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां देंगे।

उपस्थिति का आह्वान

लगातार पांच दशकों से आयोजित हो रहे इस मूर्ख सम्मेलन की पहल संस्थापक दिवंगत रामकिशोर श्रीवास (गुरुजी) द्वारा की गई थी। मूर्ख सम्मेलन के कार्यकारी संयोजक सर्वेशचंद कटियार तथा संयोजक प्रा. डॉ. कोमल श्रीवास के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज, नाशिक में विद्युत सुशोभीकरण पर अहम बैठक

30 हजार घरों के लिए 26 करोड़ जारी, यशवंतराव चव्हाण मुक्त वसाहत योजना को तीन साल बाद कार्योत्तर मंजूरी

कस्पटे मिसिंग लिंक सड़क को हाईकोर्ट की हरी झंडी, एक साल में काम पूरा करने का आदेश

पुणे में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई, 13 महीनों में 5,168 किलो जब्त

ये भी पढ़े: अकोला: बिजली बिल के ‘बाउंस चेक’ देने वालों की अब खैर नहीं, महावितरण दर्ज कराएगा सीधे FIR, लगेगा भारी जुर्माना

कलाकारों के कार्यक्रम

कार्यक्रम में शाहीर वसंत मानवटकर (पांढर पायी), महादेवराव भुईभार (गाडगे महाराज), उमेश शर्मा (गर्दभ वंदना), शिवलाल माझोडकर (आता मी निवडून आलो), भारत वरोटे (मुजरा लावणी), अंध विद्यालय का समूह गीत, ऋषिकेश बराटे (डांस परदा परदा), देविदास चव्हाण (हास्य कवि गीत), नामदेव गवली (कॉमेडी), विशाल राखोंडे (कॉमेडी), श्रावणी जैन (मिमिक्री आर्टिस्ट), एस. कुमार उर्फ एस. डी. सदाशिव (जादू प्रयोग), किशोर बली (हास्य – बली डॉट कॉम), भक्ती सालुके एवं जान्हवी पाटिल (नृत्य), राजाराम आठवले (कॉमेडी), एड. अनंत खेलकर (हास्य कवि), तुलसी सालुके (नृत्य) तथा दर्शनी राजुरकर (डांस – होली) सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस मूर्ख सम्मेलन का प्रसारण स्थानीय टीवी चैनल पर भी किया जाएगा।

Akola fool conference holikotsav event

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 02:55 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Holi
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.