खरीफ सीजन के लिए अकोला में कपास बीजों की बिक्री शुरू, किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए 2.76 लाख बीज पैकेट
Akola Cotton Seeds News: अकोला जिले में खरीफ 2026 सीजन के लिए कपास बीजों की बिक्री शुरू हो गई है। कृषि विभाग ने 2.76 लाख बीज पैकेट उपलब्ध कराए हैं।
cotton seed (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Seed Black Marketing News: खरीफ मौसम नजदीक है और कपास बीजों की बिक्री शुरू हो चुकी है। जिला परिषद कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के लिए 2.76 लाख बीज पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि प्रतिबंधित बीज और लिंकिंग का कालाबाजार रोकना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। कृषि विभाग ने खरीफ बुआई का नियोजन किया है। 2025 में 4 लाख 31 हजार 884 हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित था, जबकि 2026 में 7 हजार हेक्टेयर की वृद्धि के साथ 4 लाख 37 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित है।
शुक्रवार से कपास बीजों की बिक्री शुरू की गई है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि सेवा केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराया गया है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने से किसानों की असुविधा रोकने हेतु केंद्रों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
किसान विभाग को लिखित शिकायत कर सकते हैं
जिलाधिकारी वर्षा मीणा के मार्गदर्शन में कृषि अधीक्षक डॉ. मुरली इंगले और कृषि विकास अधिकारी डॉ. तुषार जाधव टीम सहित निगरानी कर रहे हैं। कृषि विकास अधिकारी डॉ. तुषार जाधव ने बताया कि बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।जिला और तालुका स्तर पर उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। यदि कहीं अनुचित प्रकार सामने आता है तो किसान विभाग को लिखित शिकायत कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आरक्षित पदों का बैकलॉग खत्म करने के लिए मेगा भर्ती की मांग, संदीप ताजने का सरकार से आग्रह
अकोला के बाजारों में गंदगी का अंबार, बारिश में जनता बाजार और सिंधी कैंप मंडी की हालत खस्ता, सुधार की मांग
वर्धा में नकली बीजों पर कार्रवाई के बावजूद बढ़ीं अंकुरण की शिकायतें, 35 खेतों की जांच पूरी
अकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
ये भी पढ़े: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ‘बिना वेतन के अधिकारी’ बन रहे नगरसेविकाओं के रिश्तेदार, कर्मचारियों में नाराजगी
धीमी आपूर्ति और कालाबाजारी
गतवर्ष कंपनियों द्वारा धीमी आपूर्ति और कालाबाजारी सामने आई थी। इस बार 3 लाख 75 हजार अतिरिक्त पैकेट की मांग बढ़ाकर कुल 7.25 लाख की मांग की गई है। वर्तमान में विभिन्न कंपनियों के 2.76 लाख पैकेट उपलब्ध हैं। इनमें से 93 हजार 400 पैकेट उन विशेष कपास बीजों के हैं जिनकी जिले में सबसे अधिक मांग है।
