Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में उष्माघात से निपटने प्रशासन अलर्ट, 137 बेड आरक्षित; 12 से 4 बजे तक सावधानी की अपील

अकोला जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने उष्माघात उपाय योजनाओं का जायजा लिया। अस्पतालों में 137 खाटें आरक्षित की गई हैं और नागरिकों को दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी गई है।

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 17, 2026 | 05:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Health Department News: अकोला जिले में बढ़ते तापमान और उष्णलहर की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने निर्देश दिए कि उष्माघात से बचाव के लिए प्रभावी जनजागृति की जाए और सभी अस्पतालों व प्रशासनिक यंत्रणाओं को पूरी तरह सुसज्ज रखा जाए।

जिलाधिकारी कार्यालय में उष्माघात उपाय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. आरती कुलवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलीराम गाढवे, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. संजय सोनूने सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्टर, बैनर और हस्तपत्रिकाओं के माध्यम से नागरिकों में जनजागृति की जा रही है। जिलाधिकारी वर्षा मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलीराम गाढवे और जिला शल्य चिकित्सक डॉ. आरती कुलवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे उष्माघात से बचाव के उपायों का पालन करें और जागरूकता फैलाएँ।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में स्कूलों की मनमानी पर रोक, अब विशिष्ट दुकानों से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने की अनिवार्यता खत्म

अकोला में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को शुभ संयोग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन-समृद्धि देंगे ये 5 उपाय

Akola मनपा में ‘महायुति’ के बीच महाभारत: शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका हिरासत में, राजनीति गरमाई!

जननी शिशु सुरक्षा योजना से 17,726 महिलाओं को लाभ, अकोला जिले में मातृशिशु मृत्यु दर कम करने हेतु व्यापक सुविधा

प्रमुख निर्देश: प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में उष्माघात कक्ष स्थापित किया गया है। सरकारी व ग्रामीण अस्पतालों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 137 खाटें आरक्षित रखी गई हैं। ओआरएस और औषधि का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखा जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी द्वारा जनजागृति, नगर क्षेत्रों में कचरा घंटागाड़ी से सूचना, तथा शहर में होर्डिंग्स, पोस्टर और ध्वनीचित्रफीती के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लेकर जनजागृति को और प्रभावी बनाया जाए।

कोट: उष्माघात के लक्षण उष्माघात के लक्षणों में अत्यधिक पसीना आना, अधिक प्यास लगना, त्वचा का सूखना, 102 से अधिक बुखार, चक्कर आना, सिरदर्द, अस्वस्थता, उल्टी या बेहोशी आदि शामिल हैं। इन लक्षणों पर तुरंत शरीर का तापमान कम करने और नजदीकी अस्पताल में उपचार लेने की सलाह दी गई। डॉ. बलीराम गाढवे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी।

  • बचाव के उपाय सिर पर टोपी, रुमाल या छतरी का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में रहें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ताक, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें।
  • धूप में नंगे पाँव न चलें। बच्चों या पालतू जानवरों को बंद गाड़ी में न छोड़ें। मद्य, चाय, कॉफी और अधिक शक्करयुक्त पेय से बचें।

Akola collector varsha meena heatwave advisory 137 beds reserved hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 05:36 PM

Topics:  

  • Akola News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.