अकोला में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को शुभ संयोग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन-समृद्धि देंगे ये 5 उपाय
अकोला में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस दिन दान-पुण्य और पीली कौड़ी जैसे विशेष उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा और अक्षय सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
Akola Akshaya Tritiya News: अकोला हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व अत्यंत शुभ माना जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व हर वर्ष दान और पुण्य को अक्षय बनाने वाला होता है। अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन अक्षय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं।
मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और विशेष उपाय करने से धनसमृद्धि, सुख और सौभाग्य में निरंतर वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया पर इन पांच उपायों को श्रद्धापूर्वक करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में अक्षय सुखसमृद्धि बनी रहती है।
इस शुभ दिन पर भक्ति और दान से अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है। दानपुण्य का उपायअक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व है। सुबह स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और ब्राह्मण या जरूरतमंद को जल भरा कलश, सत्तु, चावल, गेहूं, घी, गुड़, कपड़े और शर्बत का दान करें। सोना, चांदी या तांबे के बर्तन का दान भी शुभ माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया 2026 के दिन सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए, पूजा विधि भी नोट करें
Akshaya Tritiya पर सोने के दाम: 9 साल का शानदार रिटर्न और भविष्य की कीमतों का सटीक अनुमान
Akola मनपा में ‘महायुति’ के बीच महाभारत: शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका हिरासत में, राजनीति गरमाई!
Bhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
दान करते समय ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें। इससे पुण्य अक्षय होता है और जीवन में सुखसमृद्धि बनी रहती है। पीली कौड़ी का उपायधन और समृद्धि बढ़ाने के लिए पीली कौड़ी का उपाय अत्यंत प्रभावी है। स्नान कर मां लक्ष्मी के सामने सात पीली कौड़ियां रखें। उन्हें हल्दी, अक्षत और पुष्प अर्पित करें।
फिर ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर स्थापित करें। इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन का प्रवाह बढ़ता है। कारोबार वृद्धि का उपायव्यापार में वृद्धि के लिए अक्षय तृतीया पर दुकान या व्यापार स्थल पर मां लक्ष्मी की पूजा करें।
चांदी का सिक्का या लक्ष्मी जी की प्रतिमा गल्ले या तिजोरी में स्थापित करें। गल्ले और तिजोरी की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। हल्दी, अक्षत और फूल चढ़ाकर पूजा करें। इससे व्यापार में निरंतर प्रगति होती है और धन का आवागमन बना रहता है। लक्ष्मी प्राप्ति और दीपदानलक्ष्मी प्राप्ति के लिए एक लाल कपड़े में चांदी का सिक्का, हल्दी की गांठ और अक्षत बांधकर तिजोरी में रखें।
संध्या समय घर के मंदिर, तिजोरी और मुख्य दरवाजे पर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे। इस उपाय से घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और नौकरीकारोबार में बेहतर अवसर मिलते हैं। गाय को चारा खिलानाअक्षय तृतीया पर गाय को हरा चारा, गुड़ या चने का प्रसाद खिलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे पुण्य के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
