Akola मनपा में ‘महायुति’ के बीच महाभारत: शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका हिरासत में, राजनीति गरमाई!
Akola Municipal Corporation Dispute: अकोला मनपा में बैनर विवाद पर शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका पुलिस हिरासत में। भाजपा सभापति विजय अग्रवाल और भारुका के बीच ठनी। शिंदे सेना का मूक मोर्चा।
- Written By: प्रिया जैस
नगरसेवक सागर भारुका पुलिस हिरासत में (सौजन्य-नवभारत)
Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में भाजपा के स्थायी समिति के सभापति विजय अग्रवाल और शिंदेसेना के नगरसेवक सागर भारुका के बीच हुए वाद-विवाद ने शहर का राजनीतिक वातावरण गरमा दिया है।
अनधिकृत बैनर हटाने को लेकर हुए विवाद में महापालिका कर्मचारी और शिवसेना नगरसेवकों के बीच धक्कामुक्की होने का आरोप लगाया गया। इस घटना के बाद विजय अग्रवाल ने सागर भारुका के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सागर भारुका ने जान से मारने की धमकी दी है।
शिंदे सेना ने निकाला मुक मोर्चा
गुरुवार को बैनर हटाने के मुद्दे पर शिंदेसेना के नेता और पूर्व विधायक गोपीकिसन बाजोरिया ने मूक मोर्चा निकालते हुए पुलिस थाने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका के साथ स्थायी समिति की सभा में बहुत ही असभ्य व्यवहार सभापति द्वारा किया गया। इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Water Cut: बढ़ती गर्मी और अल-नीनो का असर, पानी सप्लाई पर लगेगी रोक
फ्लैट-कैफे में पीड़ितों को बनाते थे शिकार, अमरावती यौन शोषण मामले में सनसनीखेज खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra में मेगा निवेश, श्याम स्टील और जेडब्ल्यू ग्लोबल लगाएंगी 1.75 लाख करोड़ की इंडस्ट्री
इतना अपमान…मैं पार्टी छोड़ दूंगा! नागपुर में आपसी कलह की ‘अखाड़ा’ बनी कांग्रेस, राउत की धमकी से मचा हड़कंप
इस दौरान शिंदे सेना निरीक्षक, विधायक राजन सालवी ने मनपा कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए बैठा आंदोलन की चेतावनी दी। सूत्रों के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब शहर में लगाए गए एक बैनर पर छत्रपति शिवाजी महाराज, शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फोटो थे।
हुआ था शाब्दिक विवाद
महापालिका कर्मचारी ने यह बैनर हटाने की कार्रवाई की, जिस पर सागर भारुका ने सवाल उठाया कि जब शहर में कई अवैध बैनर लगे हैं तो केवल स्थायी समिति सभापति विरोधी बैनर ही क्यों हटाया जा रहा है। बुधवार को महापालिका परिसर में विजय अग्रवाल और सागर भारुका के बीच फिर से शाब्दिक विवाद हुआ।
आरोप है कि भारुका अपने समर्थकों के साथ अग्रवाल पर धावा बोलने पहुंचे। इसके बाद महापालिका प्रशासन और विजय अग्रवाल ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई। पुलिस ने सागर भारुका के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार को उन्हें हिरासत में लिया। इसके पश्चात उन्हें जमानत पर छोड दिया गया। इस घटनाक्रम से शहर का राजनीतिक माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।
यह भी पढ़ें – फ्लैट-कैफे में पीड़ितों को बनाते थे शिकार, अमरावती यौन शोषण मामले में सनसनीखेज खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार
सत्ताधारियों की दादागिरी सहन नहीं करेंगे : मिश्रा
- शिंदे सेना द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस थाने पर जब मूक मोर्चा ले जाया गया इस अवसर पर शिवसेना शिंदे गुट के महानगर प्रमुख राजेश मिश्रा ने कहा कि, मनपा में सत्ताधारी भाजपा की बहुत दादागिरी शुरू है।
- स्थायी समिति के सभापति विजय अग्रवाल द्वारा स्थायी समिति सदस्य सागर भारुका के साथ समिति की सभा में बहुत असभ्यतापूर्ण व्यवहार किया गया है। शिंदेसेना सत्ताधारियों की इस तरह की दादागिरी बिलकुल सहन नहीं करेगी। इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
- असभ्य व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे : बाजोरिया
- तो किया जाएगा बैठा आंदोलन : सालवी
